Surajpur News : सूरजपुर में 44 लाख का गांजा जब्त, बोलेरो के साथ आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख का गांजा जब्त, बोलेरो समेत एक आरोपी गिरफ्तार।

Surajpur News : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो 430 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो वाहन क्रमांक CG 16 CN 7570 को भी जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रेमनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर की।

ads
Adst

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो में अवैध गांजा भरकर परसाकेत से बचरापोड़ी, जिला कोरिया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम रघुनाथपुर चौक के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया।

Adst

पुलिस को देखकर भागा वाहन चालक

पुलिस को देखकर बोलेरो चालक वाहन लेकर बस्ती की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और वाहन चालक को ब्रम्हपुर में पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमरे आजम उर्फ नान्हू खान (40 वर्ष), पिता स्व. अयुब खान, निवासी ग्राम पोड़ी (बचरा), थाना बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया बताया।

अस्पताल परिसर में छिपाई बोलेरो, बाइक से भागने की कोशिश

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि नाकाबंदी के दौरान भागते समय उसने बोलेरो को अस्पताल परिसर में छिपा दिया था। इसके बाद वह वाहन छोड़कर बाइक से लिफ्ट लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि बोलेरो में गांजा रखा हुआ है।

निशानदेही पर 88 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोलेरो की तलाशी ली। वाहन से 88 किलो 430 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये आंकी है। गांजे के साथ परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

Adst

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी), 20(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब गांजे के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।

कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में एएसआई गुड्डू कुशवाहा, सुप्रियन टोप्पो, पीएसआई पुलेश्वर ध्रुव, प्रधान आरक्षक विनय किस्पोट्टा, प्रमोद लकड़ा, आरक्षक सत्यम सिंह, हरिशचंद दास, दीपक यादव, बृजेश काशी और संतोष ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही।

नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

एसपी योगेश कुमार पटेल ने जिलेवासियों से अपील की है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका गंभीर असर पड़ता है। पुलिस और जनता के सामूहिक प्रयासों से ही जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst