Surguja Congress : सत्ताधारी नेताओं से जुड़े मामलों में पुलिस की निष्क्रियता पर कांग्रेस का हमला, बरसते पानी में रैली निकाल आईजी को सौंपा ज्ञापन

Surguja Congress : जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समर्थकों से जुड़े तीन चर्चित मामलों में पुलिस की कथित निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व विधायक अमरजीत भगत व नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज न्याय रैली निकाल पुलिस महानिरीक्षक (सरगुजा रेंज) को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, जमीन घोटाला और शासकीय अधिकारी से मारपीट जैसे मामलों में प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए कार्रवाई में देरी की जा रही है। कांग्रेस ने इन मामलों में निष्पक्ष जांच, एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की है।

ads

 

Adst

कलाकेन्द्र मैदान आवंटन मामले में एसआईटी जांच की मांग

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 19 जून को कलाकेन्द्र मैदान के आवंटन से जुड़े कथित रिश्वतखोरी का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें लाखों रुपये के लेन-देन की चर्चा सामने आई। कांग्रेस का दावा है कि ऑडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत और अनुराग मिश्रा के बीच बातचीत है। महापौर द्वारा ऑडियो को एआई जनरेटेड बताते हुए शिकायत दिए जाने के 14 दिन बाद भी न तो अपराध दर्ज किया गया और न ही प्रभावी जांच हुई। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग दोहराई है।

भिट्ठीकला जमीन घोटाले में एफआईआर नहीं होने पर सवाल

कांग्रेस ने भिट्ठीकला जमीन विवाद का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन के अनुसार, एक विधवा महिला की 3.14 एकड़ जमीन में से केवल 24 डिसमिल की खरीद के बावजूद कथित फर्जी दस्तावेज और कूटरचना के जरिए पूरी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। एसडीएम जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने और कलेक्टर द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराने के निर्देश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

सीतापुर विधायक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई

ज्ञापन में 27 मई को सीतापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक से कथित मारपीट के मामले का भी उल्लेख किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी प्रशासनिक अधिकारी होने और गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज होने के बावजूद आरोपी विधायक रामकुमार टोप्पो की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांग्रेस ने इसे कानून के समान अनुपालन के सिद्धांत के विपरीत बताया।

प्रभावशाली लोगों को संरक्षण देने का आरोप’

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने आरोप लगाया कि जिन मामलों में सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है। इससे कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर आम जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है।

बारिश के बीच निकली न्याय रैली

कांग्रेस की न्याय रैली दोपहर करीब 4 बजे स्थानीय थाना चौक से शुरू हुई। इस दौरान बारिश भी चालू हो गई। लेकिन सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बिना रुके न्याय रैली जारी रखी और आईजी कार्यालय पहुंच पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन को सौंप कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

कलाकेन्द्र मैदान आवंटन मामले में भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। भिट्ठीकला जमीन घोटाले के आरोपियों के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में सीतापुर विधायक की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.