Raipur News : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए सुषमा सावंत, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजनांदगांव को विधि एवं विधायी कार्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थ किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) द्वारा आदेश जारी किया गया है। यह नियुक्ति राज्य शासन के विधि एवं प्रशासनिक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।












