ताज़ा खबर

Tejashwi Controversy : तेजस्वी यादव पर दो वोटर कार्ड का आरोप, पटना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

Tejashwi Controversy :  बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में पटना के दीघा थाना में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत वकील राजीव रंजन द्वारा दर्ज कराई गई है, हालांकि अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने तेजस्वी यादव को पहले ही नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि तेजस्वी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो वोटर आईडी कार्ड दिखाया था, वह आयोग के आधिकारिक रिकॉर्ड में मौजूद नहीं है। आयोग ने तेजस्वी से उस EPIC नंबर का पूरा विवरण मांगा है जो उन्होंने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया था।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर तेजस्वी का दावा

1 अगस्त 2025 को बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, जिसके बाद 2 अगस्त को तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया और आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में जानबूझकर उन्हें बाहर किया गया।

तेजस्वी का दावा और EPIC नंबर पर विवाद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने EPIC नंबर RAB2916120 दिखाते हुए कहा कि यह नंबर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सर्च करने पर “No record found” दिखा रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और कहा कि यह उनकी नागरिक पहचान के साथ खिलवाड़ है।

ECI ने किया तेजस्वी के दावे का खंडन

चुनाव आयोग ने तेजस्वी के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनका नाम दीघा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में सीरियल नंबर 416 पर मौजूद है। आयोग के अनुसार, तेजस्वी का असली EPIC नंबर RAB0456228 है, जिसका उपयोग उन्होंने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में किया था।

दूसरे EPIC नंबर को बताया संदिग्ध

ECI ने यह भी बताया कि तेजस्वी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया EPIC नंबर RAB2916120 उनके डेटाबेस में मौजूद नहीं है। इस आधार पर आयोग ने इस नंबर को संदिग्ध करार दिया और जांच की बात कही है। साथ ही यह आशंका जताई गई है कि यह फर्जी या अवैध तरीके से जारी किया गया हो सकता है।

जांच की मांग और राजनीतिक हलकों में हलचल

शिकायतकर्ता वकील राजीव रंजन ने दीघा पुलिस थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस घटनाक्रम से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है और तेजस्वी यादव को अब कानूनी व राजनीतिक दोनों मोर्चों पर जवाब देना पड़ सकता है।

Read More  : India vs England : ओवल में इतिहास रच गई टीम इंडिया, ग्लैंड को ओवल में 6 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

 

Thetarget365

Recent Posts

Tehran Explosion: धुएं के गुबार में बदली रैली, तेहरान के फर्डोसी स्क्वायर से डराने वाली Video

Tehran Explosion: ईरान की राजधानी तेहरान शुक्रवार को एक शक्तिशाली विस्फोट से दहल उठी। यह…

9 minutes ago

Ambikapur Railway Station : सुविधा विस्तार के लिए 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सांसद ने 2 नए प्लेटफार्म की रखी आधारशिला

Ambikapur Railway Station : अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने…

11 minutes ago

Share Market Crash : लाल निशान में डूबा दलाल स्ट्रीट, क्या यह 2008 जैसी महामंदी की आहट है?

Share Market Crash: पश्चिम एशिया (मिडल-ईस्ट) में गहराते युद्ध के बादलों ने भारतीय शेयर बाजार…

42 minutes ago

LPG Crisis: गैस खत्म होने का डर या सिर्फ अफवाह? सरकार ने खोल दिया बुकिंग का डेटा

LPG Crisis: देश में एलपीजी (LPG) की उपलब्धता और बढ़ती मांग को लेकर पेट्रोलियम और…

46 minutes ago

Indian Economy: डॉलर की सुनामी में बहा रुपया, महंगाई दर 5% पार करने की डरावनी आहट

Indian Economy: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर…

51 minutes ago

PM Modi Assam Visit: मुस्लिम लीग से कांग्रेस की तुलना, कोकराझार में मोदी का अब तक का सबसे बड़ा वार

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से एक…

59 minutes ago

This website uses cookies.