राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का एलान, 14 नवंबर 2025 से शुरू होगा ‘बदलाव का महात्यौहार’, बिहार बनेगा नया और विकसित राज्य

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद महागठबंधन के नेता और राजद नेता तेजस्वी यादव ने 14 नवंबर 2025 को “बिहार के भविष्य का ऐतिहासिक दिन” करार दिया है। उन्होंने अपने संदेश में इसे परिवर्तन, विकास और नवचेतना की शुरुआत बताया और जनता से महागठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया।तेजस्वी यादव ने कहा कि “अब वक्त आ गया है कि 20 साल से झेल रहे भ्रष्टाचार, कुशासन और बेरोजगारी को खत्म किया जाए। इस बार बिहार की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी।”

रोजगार और युवाओं का मुद्दा रहेगा केंद्र में

तेजस्वी यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार देश का सबसे युवा राज्य है और अब यहां के युवा बेरोजगारी के खिलाफ मतदान करेंगे। उन्होंने दावा किया कि “बिहार में एक भी ऐसा घर नहीं बचेगा जिसका युवा बेरोजगार रहेगा। हर घर को सरकारी नौकरी देने का हमारा संकल्प है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो काम एनडीए सरकार 17 साल में नहीं कर पाई, वह महागठबंधन ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में कर दिखाया। अब अगर 20 महीने का अवसर मिला तो 20 सालों के लंबित कार्य पूरे कर दिए जाएंगे।

एनडीए सरकार पर तेज हमला

तेजस्वी यादव ने मौजूदा सरकार को “खटारा, निकम्मी और तानाशाही” करार देते हुए 20 सालों के शासन को आफतों का काल बताया। उन्होंने याद दिलाया कि इस अवधि में बिहार ने घोटाले, पलायन, अपराध, महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी और जनादेश की चोरी जैसे गंभीर संकटों का सामना किया।

उनका कहना था कि “बिहार अब और सहन नहीं करेगा। यह सरकार जनता की पीड़ा को नहीं समझ पाई। अब बदलाव तय है और बिहार एक नया अध्याय लिखने को तैयार है।”

नया बिहार, नया मुख्यमंत्री

तेजस्वी यादव ने खुद को एक ऊर्जावान, निडर और विजनरी नेता के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि बिहार को अब ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो जनता की आवाज बन सके, जो शेर की तरह दहाड़े, अपराधियों को कांपने पर मजबूर कर दे और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दे।

उनका कहना था, “बिहार को अब CM नहीं, CHANGER चाहिए — Change Maker। और वह परिवर्तन 14 नवंबर से शुरू होगा।”

चुनाव नहीं, उत्सव है ये

तेजस्वी यादव ने चुनावी माहौल को “बदलाव का उत्सव” बताते हुए कहा कि दीपावली और छठ के बाद बिहार का 20 साल का इंतजार खत्म होगा और एक सुनहरे भविष्य का महात्यौहार शुरू होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार हर बिहारवासी महागठबंधन के साथ खड़ा होगा और बिहार को नई दिशा देने वाला फैसला करेगा।

Read more: 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप देना पूर्णतः प्रतिबंधित, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को निर्देश जारी

Thetarget365

Recent Posts

Tehran Explosion: धुएं के गुबार में बदली रैली, तेहरान के फर्डोसी स्क्वायर से डराने वाली Video

Tehran Explosion: ईरान की राजधानी तेहरान शुक्रवार को एक शक्तिशाली विस्फोट से दहल उठी। यह…

9 minutes ago

Ambikapur Railway Station : सुविधा विस्तार के लिए 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सांसद ने 2 नए प्लेटफार्म की रखी आधारशिला

Ambikapur Railway Station : अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने…

11 minutes ago

Share Market Crash : लाल निशान में डूबा दलाल स्ट्रीट, क्या यह 2008 जैसी महामंदी की आहट है?

Share Market Crash: पश्चिम एशिया (मिडल-ईस्ट) में गहराते युद्ध के बादलों ने भारतीय शेयर बाजार…

42 minutes ago

LPG Crisis: गैस खत्म होने का डर या सिर्फ अफवाह? सरकार ने खोल दिया बुकिंग का डेटा

LPG Crisis: देश में एलपीजी (LPG) की उपलब्धता और बढ़ती मांग को लेकर पेट्रोलियम और…

45 minutes ago

Indian Economy: डॉलर की सुनामी में बहा रुपया, महंगाई दर 5% पार करने की डरावनी आहट

Indian Economy: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर…

51 minutes ago

PM Modi Assam Visit: मुस्लिम लीग से कांग्रेस की तुलना, कोकराझार में मोदी का अब तक का सबसे बड़ा वार

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से एक…

59 minutes ago

This website uses cookies.