Texas flash flood : अमेरिकी राज्य टेक्सास इस समय भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ग्वाडालूप नदी में भारी बारिश के कारण अचानक आई भयंकर बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या है, जो गर्मियों की छुट्टियों में कैंपिंग के लिए पहुंचे थे।
बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान केर काउंटी में हुआ है, जहां प्रसिद्ध कैंप मिस्टिक सहित कई पर्यटन स्थलों पर लोग फंसे थे। राहत और बचाव कर्मियों को अब तक 90 से अधिक शव मिले हैं। लापता लोगों की खोज के लिए 24 घंटे चलने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसमें NDRF जैसी रेस्क्यू यूनिट्स, नौसेना की टीमें और स्थानीय पुलिस जुटी हुई हैं।
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर सिर्फ 45 मिनट में 26 फीट तक बढ़ गया। इससे लोगों को बचाव का कोई मौका नहीं मिला। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने स्वीकार किया कि यदि समय रहते नदी किनारे सायरन और चेतावनी सिस्टम लगाए गए होते, तो इतनी जानें नहीं जातीं।
केर काउंटी के अलावा ट्रैविस, केंडल, बर्नेल और टॉम ग्रीन काउंटियों से भी मौतों की खबरें हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार रात को फिर से धीमे तूफानों और भारी बारिश की संभावना है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। कुछ इलाकों में एक घंटे में 2 से 3 इंच बारिश हो सकती है।
राज्य प्रशासन ने आपातकालीन राहत शिविर खोले हैं और हेल्पलाइन नंबर सक्रिय किए हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में ड्रोन और नावों की भी मदद ली जा रही है। बच्चों और महिलाओं की तलाश में विशेष टीमें लगाई गई हैं। टेक्सास की यह बाढ़ हाल के वर्षों की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदाओं में से एक बन चुकी है। नदी का अचानक जलस्तर बढ़ना और चेतावनी तंत्र का अभाव, इस तबाही के बड़े कारण रहे। प्रशासन अब जान बचाने और लापता लोगों की तलाश पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहा है। लेकिन सवाल उठता है – क्या इतनी बड़ी आपदा टाली जा सकती थी, अगर पूर्व चेतावनी व्यवस्था बेहतर होती?
Read More : Marathi Hindi Clash : मराठी-हिंदी विवाद पर भड़के उद्धव ठाकरे, निशिकांत दुबे को बताया ‘लकड़बग्घा’
MI vs GT : IPL 2026 के सीजन में लगातार चार हार झेलने के बाद…
JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026…
SC Netaji Petition : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को एक…
Bhilai BJP War: भिलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर लंबे समय से सुलग रही…
BJP Janakrosh : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पारित न…
Raigarh Murder : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…
This website uses cookies.