अपराध

AIIMS Raipur: AIIMS रायपुर से फरार हत्या का आरोपी ट्रेन में चढ़ते CCTV में आया नजर, पुलिस ने दुर्ग से किया गिरफ्तार

AIIMS Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित AIIMS अस्पताल से फरार हुआ हत्या का आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। वर्ष 2021 में एक महिला को जिंदा जलाकर मारने के मामले में जेल में बंद विचाराधीन आरोपी करण पोर्ते को इलाज के लिए रायपुर सेंट्रल जेल से मेकाहारा और फिर AIIMS अस्पताल लाया गया था। लेकिन 6 सितंबर की शाम 4:45 बजे वह बाथरूम जाने के बहाने से फरार हो गया।

CCTV में कैद हुआ आरोपी, गोंदिया की ट्रेन में चढ़ते देखा गया

फरारी के तुरंत बाद आमानाका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने आनन-फानन में सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, जिसमें आरोपी को गोंदिया की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया। इसके बाद सभी नजदीकी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया।

पुलिस ने ट्रैकिंग करते हुए दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आरोपी को ट्रेन से ही गिरफ्तार कर लिया। इस तरह आरोपी की 18 घंटे के भीतर गिरफ्तारी हो सकी।

प्रेम प्रसंग में हत्या, जिंदा जलाया था महिला को

जानकारी के अनुसार, आरोपी करण पोर्ते पर 2021 में एक महिला को जिंदा जलाकर मार डालने का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। हत्या के बाद उसे गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल रायपुर में बंद किया गया था। फिलहाल इस मामले में अदालत में सुनवाई चल रही है।

हथकड़ी ढीली कर भाग निकला

AIIMS अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच भर्ती करण ने हथकड़ी को खिसका कर खुद को छुड़ाया और बाथरूम जाने के बहाने से निकलकर फरार हो गया। अस्पताल परिसर में तैनात पुलिसकर्मी और स्टाफ को इसकी भनक तब लगी जब वह गायब मिला।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने पुलिस और जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक हत्या जैसे संगीन अपराध में जेल में बंद विचाराधीन आरोपी का इस तरह अस्पताल से फरार होना और ट्रेन में बैठकर भाग निकलना, कहीं न कहीं सुरक्षा में गंभीर चूक को दर्शाता है। हालांकि CCTV की मदद और त्वरित कार्रवाई से आरोपी की गिरफ्तारी हो गई, लेकिन इस घटना की आड़ में सुरक्षा मानकों की समीक्षा आवश्यक मानी जा रही है।

AIIMS रायपुर से आरोपी की फरारी और ट्रेन में चढ़ते समय CCTV में कैद होना, छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए सर्तकता और तकनीकी निगरानी का एक उदाहरण बन गया है। हालांकि आरोपी को पकड़ लिया गया है, लेकिन यह घटना बताती है कि अस्पताल जैसी जगहों पर विचाराधीन कैदियों की सुरक्षा को और सख्त करने की जरूरत है।

Read More : Cabinet Meeting : 9 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक, राहत पैकेज और विकास योजनाओं पर लिए जाएंगे अहम फैसले

Thetarget365

Recent Posts

Kerala ADR Report: केरल ADR रिपोर्ट का खुलासा, 70% विधायकों पर आपराधिक केस, आधे से ज्यादा माननीय निकले करोड़पति

Kerala ADR Report: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और केरल इलेक्शन वॉच की नवीनतम रिपोर्ट…

1 hour ago

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई अचानक गिरावट, क्या अब खरीदने का है सही समय?

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए 19 मार्च 2026 की सुबह बड़ी…

1 hour ago

CG railway alert : गोंदिया ट्रैक मरम्मत के चलते 14 ट्रेनें रद्द, रायपुर-दुर्ग पैसेंजर और एक्सप्रेस प्रभावित

CG railway alert: छत्तीसगढ़ से होकर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक चिंताजनक…

2 hours ago

HDFC Bank Crisis: चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का चौंकाने वाला इस्तीफा; ‘नैतिकता और मूल्यों’ का दिया हवाला

HDFC Bank Crisis:  भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)…

2 hours ago

This website uses cookies.