शेयर बाजार में निवेश करने के लिए दिए छह लाख रुपये का निजी कार्य में कर डाला उपयोग

बम डिस्पोजल स्क्वायड प्रभारी की रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज की

अंबिकापुर (thetarget365)। शेयर बाजार में लगाने के लिए दिए गए 06 लाख रुपये का निजी कार्य में उपयोग करने की रिपोर्ट रक्षित केन्द्र अंबिकापुर में बम डिस्पोजल स्क्वायड प्रभारी ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि वर्ष 2021 में उन्होंने अपने परिचित गोविन्द राज नायडु को पैसा इन्वेस्ट करने के लिए कहा था, जिस पर उन्होंने अपने भतीजा टी. जयंत नायडु के द्वारा शेयर मार्केट में पैसा लगाने की जानकारी दी थी। टी. जयंत नायडु के मोबाइल में बात करने के बाद शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए 16 जुलाई 2021 को एनएफएटी के जरिए छह लाख रूपये/चेक के माध्यम से उसके एचडीएफसी बैंक के खाता उन्होंने भेजा था। आरोप है कि उनके द्वारा दिए गए रुपये को शेयर मार्केट में न लगाकर विश्वासघात किया गया और उक्त रकम का स्वयं के निजी कार्य में उपयोग किया गया है। रुपये के बारे में पूछने पर टाल-मटोल किया जा रहा है।

दुर्ग जिला के उरला रोड साईनगर, थाना मोहन नगर निवासी राजीव कुमार सिंह पिता धनंजय प्रसाद सिंह 47 वर्ष ने कोतवाली पुलिस को बताया है कि वह सीएएफ में वर्ष 1997 में पदस्थ हैं। वर्तमान में एपीसी व बम स्क्वाड प्रभारी के पद पर रक्षित केन्द्र अंबिकापुर पुलिस में सेवारत है। उन्होंने बताया है कि गोविंद राज नायडु निवासी दुर्ग के माध्यम से उनके भतीजे टी. जयंत नायडु निवासी दुर्ग से परिचय हुआ था, जो शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड का काम करता था, उसने शेयर बाजार में रुपये निवेश करने के लिए कहा। उसके कहने पर वे 16 जुलाई 2021 को एनईएफटी के जरिए छह लाख रुपये टी. जयंत नायडु के एचडीएफसी बैंक के खाता में जमा किए थे। कुछ दिन बीतने के बाद जब उन्होंने निवेश किए गए रुपये के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालते रहा। करीब दो माह बाद एक लाख रुपये उसने खाते में वापस किया, शेष पांच लाख रुपये आज दिनांक तक वापस नहीं किया है। उन्होंने बताया है कि शेयर बाजार में निवेश के नाम पर रूपये लेकर स्वयं के निजी कार्य में उपयोग करने के बाद टी. जयंत नायडू के द्वारा रुपये देने से इन्कार किया जा रहा है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 406 का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

thetarget365

Recent Posts

Gajalakshmi Rajyog : 12 साल बाद गजलक्ष्मी राजयोग, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की झमाझम बारिश

Gajalakshmi Rajyog :  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व…

2 minutes ago

Vitamin D Deficiency : सिर्फ धूप ही नहीं, ये 5 चीजें भी दूर करेंगी विटामिन डी की कमी

Vitamin D Deficiency :  आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में विटामिन डी की कमी एक…

1 hour ago

Surya Dev Puja : सूर्य उपासना से चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा मान-सम्मान और होगा धन लाभ

Surya Dev Puja :  हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal : सफलता का महायोग, आज इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार, जानें अपना भविष्य

AAJ Ka Rashifal 3 May 2026 Rashifal: आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी रहने…

3 hours ago

IPL 2026 CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, गायकवाड़-कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी

IPL 2026 CSK vs MI:  आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…

9 hours ago

West Bengal Election : फलता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान

West Bengal Election :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…

9 hours ago

This website uses cookies.