धर्म

Aaj Ka Rashifal: कुंभ के लिए आज किस्मत खोलेगी द्वार, मीन की सेहत पर आया बड़ा संकट, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 11 November 2025: आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है और आज चंद्रमा कर्क राशि में है. जिसके कारण आज कर्क, कन्या और कुंभ राशि का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज उन्हें करियर-कारोबार में मनचाहा लाभ और सफलता प्राप्त होगी तो वहीं मेष, वृषभ जैसी राशियों को भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर कोई गलत कदम उठाने से बचना होगा.

आज आपके लिए करियर से लेकर कारोबार तक और प्रेम संबंध से लेकर घर-परिवार तक के लिए कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए आइए पढ़ते हैं 11 नवंबर 2025, मंगलवार का पूरा राशिफल.

Aaj Ka Rashifal: मेष (Aries)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आप काफी संवेदनशील रहेंगे. इस कारण लोगों का छोटा मजाक भी आपको बुरा लग सकता है. आज आपको मां के स्वास्थ्य की चिंता होगी. मकान या जमीन के दस्तावेजी काम आज ना करें. मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता और योग का सहारा लें. नदी, तालाब या समुद्र आदि के पास जाने बचें. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. नौकरीपेशा लोग भी आज धैर्य से केवल अपना काम पूरा करें.

Aaj Ka Rashifal: वृषभ (Taurus)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज आप किसी बात को लेकर इमोशनल रहेंगे. इससे आपका मन द्रवित हो उठेगा. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. आपकी कोई पुरानी चिंता दूर होगी. इस कारण आप का मन खुश रहेगा. आप कल्पना शक्ति से रचनात्मक काम कर सकेंगे. परिजनों या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का अवसर मिलेगा. कोई आकस्मिक यात्रा हो सकती है. आर्थिक मामलों में आपको परेशानी नहीं आएगी. आय और व्यय में बैलेंस बना रहेगा.

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित काम आसानी से पूरे होंगे. इससे आपको काफी प्रसन्नता होगी. सही आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होने लगेंगी. नौकरी और व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, इससे माहौल अच्छा बना रहेगा. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ की गई मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी. परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा.

Aaj Ka Rashifal: कर्क (Cancer)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर रहेगा. उनकी ओर से मिले उपहार आपके हर्ष को दोगुना कर देंगे. बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा. स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. आर्थिक लाभ भी होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा. आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन उत्तम है.

सिंह (Leo)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आपके लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना हितकर होगा. मन में बेचैनी रहेगी. विभिन्न चिंताएं सताएंगी. शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है. अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है. आज आप काफी भावुक रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. गलतफहमी के कारण नुकसान हो सकता है.

कन्या (virgo)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ मिलेगा. धन की बेहतर आवक होगी. परिजनों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद से गुजरेगा. कहीं घूमने जा सकते हैं. पत्नी और बच्चों के साथ समय बीता सकेंगे. दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा. संतान के समाचार मिलेंगे. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में कोई नया टारगेट आपको मिल सकता है.

तुला (Libra)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज का दिन शुभफलदायी है. आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा. अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. माता से लाभ होगा. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

वृश्चिक (Scorpio)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से भरा होगा. लेखन और साहित्य से जुड़े काम कर सकेंगे. हालांकि व्यवसायिक स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी. आज व्यापार को बढ़ाने संबंधी कोई विशेष काम ना करें. परिजनों का रवैया नकारात्मक रहेगा. विरोधियों के साथ वाद-विवाद ना करें. संतान से मतभेद हो सकते हैं. यात्रा की संभावना है. किसी अनावश्यक जगह पर धन खर्च होने से आप चिंता में रह सकते हैं.

धनु (Sagittarius)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है. सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. मानसिक चिंता का अनुभव करेंगे. धन खर्च में बढ़ेगा. नियम विरोधी काम तथा अनैतिक काम से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, इसका ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय कम लाभ का है.

मकर (Capricorn)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. दैनिक कामों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन तथा मिलने-जुलने में व्यतीत करेंगे. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा और दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. धन लाभ के प्रबल योग हैं. आपके व्यापार में वृद्धि होगी. भागीदारी से लाभ होगा. दलाली, कमिशन या ब्याज मिलने से आर्थिक लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा. काम में सफलता मिलेगी.

कुंभ (Aquarius)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. वर्तमान समय में आपको कई कामों में सफलता मिलेगी. यश और कीर्ति प्राप्त होगी. आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. महिलाओं को मायके से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे. घर में खुशी का माहौल होगा. व्यापार में भी आपको साथियों का साथ और सहयोग मिल सकेगा. आज भागीदारी के काम से आपको लाभ होगा. तन और मन से आप खुशी का अनुभव करेंगे. परिवार का माहौल सुख और शांति भरा रहेगा.

मीन (Pisces)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 नवंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आपकी कल्पनाशक्ति पूरे निखार पर होगी. आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है. विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी. पेट दर्द की संभावना है. मन में भय रहेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखें. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है. कार्यस्थल पर आपका काम अधूरा रह सकता है.

Read More : Delhi Red Fort Blast: सलमान कौन? i20 ब्लास्ट का सबसे बड़ा राज अब खुलेगा!

Thetarget365

Recent Posts

Success Story : पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि

Success Story : पलाश (टेसू या ढाक) का फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक…

15 minutes ago

अंबिकापुर में एक्सपायरी सामान पर बड़ी कार्रवाई, 2 लाख से अधिक का माल जब्त

Ambikapur News : अंबिकापुर में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ…

34 minutes ago

Nosebleed in Summer : नकसीर फूटने पर भूलकर भी न करें ये गलती, जानें बचाव के सही तरीके

Nosebleed in Summer :  गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…

2 hours ago

Vaishakh Purnima 2026 : वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…

2 hours ago

India US Relations : सांस्कृतिक विरासत की घर वापसी, अमेरिका ने भारत को लौटाईं 657 बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियां

India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…

3 hours ago

Diljit Dosanjh Vancouver : दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में क्यों घुसे खालिस्तानी? वैंकूवर में मची भारी अफरा-तफरी

Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…

3 hours ago

This website uses cookies.