Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 06 November 2025: आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और आज चंद्रमा मेष राशि में है. जिसके कारण आज मेष और मिथुन राशि के लिए दिन सकारात्मक बना रहेगा, हालांकि बावजूद इसके उन्हें किसी चीज में लापरवाही करने से बचना चाहिए. आज जहां कर्क राशि के जातकों के भीतर जहां क्रोध की अधिकता रहेगी तो वहीं कुंभ राशि को अपने कामकाज को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा. करियर से लेकर कारोबार तक और रिश्ते-नाते से लेकर आम व्यवहार तक आपको किन चीजों का ख्याल रखने की आज बहुत जरूरत रहेगी और कैसे आप अपना दिन शुभ बना सकते हैं, जानने के लिए आइए पढ़ते हैं 06 नवंबर 2025, गुरुवार का पूरा राशिफल.
चंद्रमा आज 06 नवंबर, 2025 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. दिन के आरंभ में नए काम की शुरुआत को लेकर आप उत्साहित रहेंगे. शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके उत्साह को दोगुना कर देगी. स्नेही मित्रों के साथ समारोह में जाना हो सकता है. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. दोपहर के बाद किसी कारण से आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा. बाहर खाना-पीना नहीं करें. इस दौरान आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा. धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में ध्यान रखें. मन को खुश रखने का प्रयास करें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
चंद्रमा आज 06 नवंबर, 2025 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आप किसी बात की दुविधा में रह सकते हैं. काम पूरा नहीं होने से असंतुष्ट रहेंगे. सर्दी-खांसी, कफ या बुखार की समस्या हो सकती है. आज बाहर जाकर लोगों से मिलने से बचें. कार्यस्थल पर काम बोझ लग सकता है. धार्मिक कामों के पीछे भी धन खर्च हो सकता है. दोपहर के बाद कई कामों में आपको अनुकूलता मिल सकती है. काम करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक लाभ होगा, फिर निवेश संबंधी कोई महत्वपूर्ण काम आज नहीं करें. मित्रों तथा संबंधीजनों से मिलना होगा.
चंद्रमा आज 06 नवंबर, 2025 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा. दोनों जगहों पर आवश्यक चर्चाओं में व्यस्त रहने वाले हैं. कोई नया काम मिलने से आपको उत्साह भी रहेगा. काम का भार बढ़ने से स्वास्थ्य कुछ कमजोर लगेगा, लेकिन दोपहर के बाद टारगेट पूरा होने से मन को प्रसन्नता होगी. मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी. कहीं बाहर जाने का योग बन सकता है. सामाजिक कामों में आप योगदान देंगे. निवेश की योजना बना सकते हैं.
Delimitation Debate: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण (संविधान 131वां संशोधन) और परिसीमन विधेयक…
Rahul Gandhi in Lok Sabha: संसद के विशेष सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम…
Rajya Sabha Deputy Chairman: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा को…
Bhooth Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों अपनी…
Iran-US Tensions: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग ने एक बार फिर…
Women's Reservation Update: संसद के विशेष सत्र में इस समय देश की राजनीति का केंद्र…
This website uses cookies.