Thetarget365

व्यापारियों का फूटा ग़ुस्सा, जीएसटी कार्रवाई के विरोध में निकाली रैली, 1 जून को नगर बंद का ऐलान

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा संभाग के व्यापारियों का ग़ुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। शनिवार शाम शहर में GST विभाग की लगातार कार्रवाई और कथित मनमानी के विरोध में व्यापारियों ने जोरदार रैली निकाली। यह रैली अग्रसेन चौक से शुरू होकर सदर रोड, महामाया चौक और देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक में आकर समाप्त हुई। बड़ी संख्या में व्यापारी बैनर और पोस्टर के साथ सड़कों पर उतर आए और ‘हम व्यापारी हैं चोर नहीं’, ‘मनमानी नहीं सहेंगे’, ‘व्यापारियों को परेशान करना बंद करो’ जैसे नारे लगाए।

रैली के दौरान व्यापारियों ने GST विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा आए दिन बेवजह छापेमारी की जा रही है और जीएसटी चोरी का भय दिखाकर जबरन वसूली की जा रही है। हाल ही में अंबिकापुर के लक्ष्मी ट्रेडर्स में की गई छापेमारी को लेकर व्यापारियों में खासा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि छह महीने में पांच बार लक्ष्मी ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई, जो किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है।

सरगुजा व्यापारी संघ ने जीएसटी विभाग की इन कार्रवाइयों के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अग्रसेन भवन में व्यापारी संघ की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि विभाग की कार्रवाई यूं ही जारी रही तो वे सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर चाबियां जीएसटी कार्यालय में सौंप देंगे।

इस आंदोलन को और मजबूती देने के लिए सरगुजा व्यापारी संघ ने 1 जून को नगर बंद का ऐलान किया है। व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

व्यापारियों के समर्थन में उतरी जिला कांग्रेस, बंद का किया समर्थन

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने एक बयान जारी कर कहा है कि सरगुजा संभाग के मुख्यालय में छोटे व्यापारियों के साथ GST विभाग और उसके कर्मचारियों का व्यवहार खेदजनक है। हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने GST को गब्बर सिंह टैक्स कहा था। उसकी वास्तविकता धरातल पर है। GST विभाग के कर्मचारी गब्बर सिंह की तर्ज पर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। कांग्रेस सदैव छोटे-मंझोले व्यापार और व्यापारियों के हित की बात करती है और इस दिशा में काम भी करती है। GST विभाग और उसके कर्मचारियों के क्रियाकलापों के विरोध में अंबिकापुर के व्यापारियों के प्रस्तावित नगर बंद का कांग्रेस पूरा समर्थन करेगी।

thetarget365

Recent Posts

GT vs KKR : शुभमन गिल के तूफान में उड़ी केकेआर, गुजरात टाइटंस की लगातार तीसरी जीत

GT vs KKR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुकाबला अहमदाबाद के भव्य…

7 hours ago

Trump vs NATO: “बेकार और कागजी शेर”, होर्मुज स्ट्रेट खुलते ही ट्रंप ने पुराने सहयोगियों की कर दी सरेआम बेइज्जती!

Trump vs NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा है…

7 hours ago

Women Reservation Bill : 11 साल का रिकॉर्ड टूटा; आखिर कैसे ‘विशेष बहुमत’ के चक्रव्यूह में फंसी सरकार?

Women Reservation Bill :  संसद के विशेष सत्र का दूसरा शुक्रवार भारतीय संसदीय इतिहास में…

8 hours ago

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल फेल होने के बाद सरकार के पास बचे 5 रास्ते, देखें विश्लेषण!

Women Reservation Bill :  लोकसभा में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की शाम भारतीय संसदीय इतिहास…

8 hours ago

Women Reservation Bill : “आरक्षण तो बहाना था, निशाना कुछ और”, महिला आरक्षण बिल गिरने पर राहुल गांधी का बड़ा हमला!

Women Reservation Bill : भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला…

9 hours ago

This website uses cookies.