Thetarget365

Update: प्रेमी संग मिलकर मंगेतर की हत्या, जंगल में दफन शव को पुलिस ने किया बरामद, आत्महत्या की फिराक में थे आरोपी

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम घोघरा निवासी पुष्पा केरकेट्टा (22) ने अपने प्रेमी गगन टोप्पो उर्फ बबलू (21) के साथ मिलकर अपने मंगेतर अमृत लकड़ा (30), निवासी जजगा, सीतापुर की 26 अप्रैल की रात टांगी से हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया। The murder of fiancé with lover अमृत गांव में एक शादी में शामिल होने आया था और 6 मई को उसकी पुष्पा से शादी तय थी।

28 अप्रैल को परिजनों ने अमृत की गुमशुदगी की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पुष्पा और बबलू को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की। आत्महत्या की योजना बनाते हुए उन्होंने बतौली की एक दुकान से रस्सी भी खरीदी थी, लेकिन ग्राम सचिव ने समय रहते उन्हें देख लिया और पुलिस को सूचना दी।

आरोपियों की निशानदेही पर गुरुवार को जंगल से शव बरामद किया गया। मौके पर तहसीलदार और फारेंसिक टीम भी मौजूद रही। परिजन पुलिस जांच से असंतुष्ट हैं और आशंका जता रहे हैं कि इस हत्या में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों के शादी के कार्ड भी छप चुके थे। नहीं करना था शादी तो लड़की अपने प्रेमी के साथ चली जाती, पर हत्या क्यों कर दी हमारे लड़के की।

 

वहीं पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी अमृत लकड़ा को मारने की योजना से दोनों आरोपियों ने बुलाया था लेकिन किसी कारणवश अमृत नहीं पहुंच पाया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और अभी मामले की विवेवचना में जुटी है। घटनास्थल से शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों को देखते हुए पुलिस ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी संख्या में बल तैनात किया गया था।
thetarget365

Recent Posts

GST Miracle: पहली बार 2 लाख करोड़ के पार पहुँचा GST कलेक्शन, मार्च में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, झूम उठी भारतीय इकोनॉमी

GST Miracle : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था से एक…

2 hours ago

Bengal Judiciary Crisis: बंगाल में ‘जंगलराज’! 7 जजों को 9 घंटे तक बनाया बंधक, सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को फटकारा

Bengal Judiciary Crisis:  पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक…

2 hours ago

Iran-US Crisis: “हम दुश्मन नहीं, पीड़ित हैं”; ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिकी जनता को भावुक खत, ट्रंप को दी कड़ी चेतावनी

Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की बढ़ती पदचापों के बीच ईरानी राष्ट्रपति…

2 hours ago

Gold Silver Price Crash: डोनाल्ड ट्रंप की ‘धमकी’ का असर, सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Crash:  वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच…

4 hours ago

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी सर्जरी, 30 अधिकारियों के तबादले, रायपुर के थानों में बड़ा बदलाव

CG Police Transfer:  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

Ladki Bahin Yojana Update: 68 लाख महिलाओं को बड़ा झटका, खाते हुए बंद! अब 30 अप्रैल तक निपटा लें e-KYC का काम

Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर…

4 hours ago

This website uses cookies.