ताज़ा खबर

25 हाथियों का दल से ग्रामीणों में दहशत, खैरबार अमेराडुगु में घर तोड़ा, लालमाटी स्कूल के पास जमाया डेरा

Ambikapur News : सरगुजा संभाग के जिला मुख्यालय में एक बार फिर 25 हाथियों के दल ने दस्तक दी है। अंबिकापुर के ग्राम पंचायत खैरबार अमेराडुगु में सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने ग्रामीण के घर पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच हाथियों झुंड ने श्रीराम तिग्गा पिता नान साई तिग्गा के घर को तोड़ डाला, जिससे घर की दीवारें ढह गईं और अंदर रखा अनाज व घरेलू सामान बर्बाद हो गया। सौभाग्य से परिवार के सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, यह हाथियों का झुंड फिलहाल लालमाटी ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के पास डेरा जमाए हुए है। स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है और कई परिवार रात भर जागकर चौकसी कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि शीघ्र ही हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर खदेड़ा जाए, ताकि जनहानि या संपत्ति की क्षति न हो।

वन विभाग की टीम को सूचना मिलते ही मौके पर रवाना किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि झुंड में लगभग 25 से 30 हाथी शामिल हैं, जो पिछले कुछ दिनों से जंगलों में विचरण कर रहे हैं। रात के समय यह झुंड गांव की ओर रुख कर रहा है, जिससे लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी हाथियों के हमले से कई घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाथियों का यह रुझान उनके पारंपरिक मार्गों पर मानव बस्तियों के फैलाव और जंगलों में भोजन की कमी के कारण बढ़ा है।

सरगुजा क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती आवाजाही ने मानव-हाथी संघर्ष को एक गंभीर पर्यावरणीय और सामाजिक समस्या का रूप दे दिया है। प्रशासन और वन विभाग के सामने चुनौती है कि वे इन जंगली हाथियों को सुरक्षित वन क्षेत्र में वापस पहुंचाएं और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

thetarget365

Recent Posts

US Navy Iran Ship Tension : अमेरिकी नौसेना ने घेरा ईरानी जहाज, युद्ध की आहट से सहमी दुनिया

US Navy Iran Ship Tension : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव अब…

30 minutes ago

Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध का सबसे भीषण हमला, 666 मिसाइलों और ड्रोनों से दहला पूरा यूक्रेन

Russia Ukraine War :  रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब अपने सबसे विनाशकारी…

33 minutes ago

King Charles US Visit: किंग चार्ल्स के स्वागत में वाशिंगटन में बड़ी चूक, ब्रिटिश की जगह लगाए ऑस्ट्रेलियाई झंडे

King Charles US Visit : ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स की अमेरिका यात्रा ने पूरी दुनिया…

43 minutes ago

Dattatreya Hosabale : दत्तात्रेय होसबोले का अमेरिका में संदेश, प्रवासी भारतीय अपने देश के प्रति रहें वफादार

Dattatreya Hosabale :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने अपनी अमेरिका यात्रा…

50 minutes ago

Ration Scam ED Raid : चुनाव के बीच ED का एक्शन, राशन घोटाले में 9 ठिकानों पर भारी छापेमारी

Ration Scam ED Raid : पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा अपने चरम पर है। प्रथम…

54 minutes ago

This website uses cookies.