राष्ट्रीय

Congress Exposes BJP: ‘वोट चोरी’ का हाइड्रोजन बम आ रहा है, कांग्रेस का दावा, BJP के छूट रहे हैं पसीने

Congress Exposes BJP: देश की सियासत में एक बार फिर कांग्रेस बनाम बीजेपी की जंग तीखी हो गई है। कांग्रेस ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप लगाते हुए नया दावा किया है कि जल्द ही ‘वोट चोरी’ का हाइड्रोजन बम फूटेगा, जिससे बीजेपी की “सच्चाई” पूरे देश के सामने आ जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही संकेत दिया था कि बीजेपी द्वारा की जा रही वोट चोरी के पुख्ता सबूत उनके पास हैं, और अब पार्टी ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर आक्रामक रुख अपनाया है। रविवार को कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,‘वोट चोरी’ का हाइड्रोजन बम आ रहा है, इसलिए BJP के पसीने छूट रहे हैं।”

कांग्रेस का वीडियो हमला: ‘एटम बम’ के बाद अब ‘हाइड्रोजन बम’

कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी की “वोट चोरी” अब पूरे देश को पता चल गई है। वीडियो में यह भी कहा गया कि राहुल गांधी ने जो सबूत देश के सामने रखे हैं, वो सिर्फ एक ‘एटम बम’ था। अब ‘हाइड्रोजन बम’ की बारी है, जो सारे पर्दे हटा देगा।वीडियो में सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया गया है। कांग्रेस ने कहा है कि हाइड्रोजन बम के बाद “मोदी देश की जनता की आंखों में आंखें डालकर बात नहीं कर पाएंगे।”

चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप

कांग्रेस ने सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि आयोग अब स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था न रहकर भाजपा के एक विभाग की तरह काम कर रहा है।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ओडिशा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा:“चुनाव आयोग का कर्तव्य है निष्पक्ष चुनाव कराना, लेकिन अब वह भाजपा के हित में काम कर रहा है। आयोग अब तटस्थ संस्था नहीं रही।”

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद, बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में आधार को पहचान पत्र के रूप में जोड़ने को लेकर आयोग टालमटोल कर रहा है। उन्होंने कहा, “SIR लोकतंत्र के लिए नहीं, बल्कि वोट चोरी के लिए लाया जा रहा है।”

राहुल गांधी का अभियान: वोट चोरी के खिलाफ जनजागरण

कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर दिया है। राहुल गांधी खुद इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। बिहार में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के साथ ‘वोट अधिकार यात्रा’ निकाली। इस दौरान चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया।कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी ने कई राज्यों में चुनाव वोटिंग प्रक्रिया में धांधली करके जीते हैं, और अब यह मुद्दा जनता के बीच ले जाया जा रहा है।

कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोरी’ को लेकर उठाए गए सवाल और आगामी ‘हाइड्रोजन बम’ के दावों ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। जहां बीजेपी इन आरोपों को निराधार बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यक लड़ाई करार दे रही है। अब सबकी निगाहें उस “हाइड्रोजन बम” पर टिकी हैं, जिसके आने की बात कांग्रेस कर रही है।

Read More: IND vs PAK: हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास, भारत-पाकिस्तान T20 मैच की पहली गेंद पर लेने वाले पहले भारतीय बने

Thetarget365

Recent Posts

सुशासन तिहार 2026 : सुशासन तिहार की शुरुआत, विष्णुदेव साय निकले प्रदेशव्यापी दौरे पर

Good Governance Tihar 2026 : छत्तीसगढ़ में सुशासन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के…

37 minutes ago

Gas Delivery OTP Rule : एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नए नियम, मई से लागू हुए बड़े बदलाव और बढ़ी कीमतें

Gas Delivery OTP Rule : मई का महीना शुरू होते ही आम आदमी और व्यापारियों…

1 hour ago

Mental Health Awareness : साइकोलॉजिस्ट और साइकेट्रिस्ट में क्या है अंतर? जानें आपके लिए कौन है सही

Mental Health Awareness : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) से…

1 hour ago

Bada Mangal Dates : 19 साल बाद 8 बड़ा मंगल का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ तिथियां और पूजा विधि

Bada Mangal Dates : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के मंगलवार का विशेष महत्व है,…

1 hour ago

Sakti News : 15 दिन पहले किराए पर लिया कमरा, अब फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शनिवार…

2 hours ago

Bilaspur Murder Case : बिलासपुर में देर रात कत्लेआम, भाई के झगड़े में बीच-बचाव करने वाले छात्र की मौत

Bilaspur Murder Case : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,…

2 hours ago

This website uses cookies.