बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में विश्व दृष्टि दिवस पर संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को आंखों की नियमित जांच, स्क्रीन टाइम कम करने और आंखों को स्वस्थ रखने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में विश्व दृष्टि दिवस पर संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को आंखों की नियमित जांच, स्क्रीन टाइम कम करने और आंखों को स्वस्थ रखने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

World Sight Day : मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के बढ़ते इस्तेमाल के बीच आंखों की सेहत को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी हो गई है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, धुंधला दिखाई देना, चुभन, दर्द और पानी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी उद्देश्य से विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर 8 अक्टूबर को बलरामपुर जिले के विकासखंड शंकरगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने और दृष्टि को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।

बलरामपुर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह एवं जिला अंधत्व निवारण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी शंकरगढ़ डॉ. आफताब अंसारी के मार्गदर्शन में संगोष्ठी एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।

इस दौरान नेत्र सहायक अधिकारी दुर्गेश त्रिपाठी ने लोगों को आंखों की देखभाल और दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आंखें शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। “आंखें अनमोल हैं, यह सिर्फ दृष्टि नहीं बल्कि पूरा भविष्य हैं।” इसलिए आंखों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान समय में अधिकांश लोग काम, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए कई-कई घंटे मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर की स्क्रीन देखते हैं। लगातार स्क्रीन देखने से आंखों पर तनाव बढ़ सकता है और इससे जलन, चुभन, दर्द, पानी आना तथा धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्क्रीन का उपयोग करते समय बीच-बीच में आंखों को आराम देने, पर्याप्त रोशनी में काम करने और स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही आंखों में किसी प्रकार की परेशानी होने पर स्वयं उपचार करने के बजाय चिकित्सक अथवा नेत्र विशेषज्ञ से जांच कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित नेत्र परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि दृष्टि संबंधी समस्या का समय पर पता लगाकर उचित उपचार किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जागरूकता और नियमित जांच के माध्यम से आंखों को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखा जा सकता है।

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
