ताज़ा खबर

Tamilnadu Vijay Rally Stampede : तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 36 की मौत, 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल

Tamilnadu Vijay Rally Stampede : तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की रैली में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। रैली के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। 58 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैली के दौरान 9 साल की एक बच्ची के गुम हो जाने की खबर से मंच पर मौजूद विजय ने पुलिस और अपनी टीम से उसकी तलाश करने की अपील की। इसी दौरान भीड़ में हलचल मच गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए।भीड़ इतनी अधिक थी कि कई लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे दम घुटने और दबने से कई लोगों की मौत हो गई। कई लोग बेहोश हो गए और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख विजय ने अपना भाषण बीच में रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन हालात काबू से बाहर हो चुके थे।

अनुमान से कहीं ज्यादा भीड़

TVK रैली के लिए प्रशासन ने 10 हजार लोगों की अनुमति दी थी। आयोजकों को लगभग 50 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद थी, लेकिन करीब 1.2 लाख लोग रैली में पहुंच गए। इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचने से सुरक्षा और व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

सरकार की प्रतिक्रिया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह रात में ही करूर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा और घायलों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

सीएम स्टालिन ने स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमणियन और विद्यालय शिक्षा मंत्री को तुरंत करूर भेजा। इसके अलावा तिरुचिरापल्ली, सलेम और डिंडीगुल के कलेक्टरों को मेडिकल टीमें लेकर मदद के लिए भेजा गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उन्हें हर संभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

विजय की प्रतिक्रिया

अभिनेता विजय इस हादसे से बेहद आहत हैं। उन्होंने मंच पर ही घटना की गंभीरता को समझते हुए भाषण बीच में छोड़ दिया और तुरंत घटनास्थल से निकल गए। पार्टी की ओर से हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया गया है और घायलों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।करूर की यह घटना तमिलनाडु में राजनीतिक रैलियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े करती है। जरूरत है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Read More: S. Jaishankar BRICS: UNGA से पहले BRICS बैठक में बोले एस. जयशंकर– “भारत को चाहिए UNSC में स्थायी सदस्यता “

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, गायकवाड़-कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी

IPL 2026 CSK vs MI:  आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…

6 hours ago

West Bengal Election : फलता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान

West Bengal Election :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…

6 hours ago

Jhansi Love Affair : झांसी में अनोखा प्रेम प्रसंग, 22 वर्षीय विवाहिता 55 साल के ग्राम प्रधान के साथ फरार

Jhansi Love Affair :  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…

7 hours ago

Sarai Rohilla Murder : दिल्ली के सराय रोहिल्ला में खूनी संघर्ष, युवती ने जीजा और साले की चाकू मारकर की बेरहमी से हत्या

Sarai Rohilla Murder :  देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…

7 hours ago

Karanvir Bohra Journey : मनोज से करणवीर बोहरा बनने का सफर, कर्ज, संघर्ष और विलेन के रूप में पाई बड़ी पहचान

Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…

7 hours ago

Odisha Bank Skeleton Case : बैंक पहुंचा इंसान नहीं बल्कि कंकाल, नवीन पटनायक ने केंद्र को लिखा पत्र

Odisha Bank Skeleton Case :  ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

7 hours ago

This website uses cookies.