अंबिकापुर के निजी स्कूल में शिक्षिका ने 15 छात्राओं को डंडे से पीटा, एक छात्रा के हाथ में आई सूजन, परिजनों ने की शिकायत

Ambikapur News : शिक्षा के मंदिर में जब सजा के नाम पर हिंसा उतर आए, तो सवाल सिर्फ अनुशासन पर नहीं, शिक्षक की संवेदनशीलता पर भी खड़ा होता है। अंबिकापुर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका ने 15 से अधिक छात्राओं को महज इस बात पर पीट दिया कि उन्होंने नोट्स रफ कॉपी में लिखे थे। घटना के बाद नाराज परिजनों ने चाइल्ड लाइन और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। घटना की जानकारी पर परिजन स्कूल पहुंचे और मामले को लेकर आपत्ति जताई। परिजनों ने मामले की शिकायत चाइल्ड लाइन और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी दर्ज करवाई। वहीं स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों और छात्रा से माफी मांगी है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न होने का भरोसा भी दिलाया गया है। प्राचार्य पीटर खेस ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमें घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित शिक्षिका से बात की गई है। बच्चों को शारीरिक दंड देना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। स्कूल प्रबंधन इसके लिए क्षमा मांगता है और भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।” अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चाइल्ड लाइन और जिला शिक्षा विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है। साथ ही यह सवाल भी मौजूद है कि क्या बच्चों को सुधारने के नाम पर हाथ उठाना आज भी एक विकल्प है?

Ambikapur News : शिक्षा के मंदिर में जब सजा के नाम पर हिंसा उतर आए, तो सवाल सिर्फ अनुशासन पर नहीं, शिक्षक की संवेदनशीलता पर भी खड़ा होता है। अंबिकापुर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका ने 15 से अधिक छात्राओं को महज इस बात पर पीट दिया कि उन्होंने नोट्स रफ कॉपी में लिखे थे। घटना के बाद नाराज परिजनों ने चाइल्ड लाइन और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है।

ads

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

Adst

घटना की जानकारी पर परिजन स्कूल पहुंचे और मामले को लेकर आपत्ति जताई। परिजनों ने मामले की शिकायत चाइल्ड लाइन और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी दर्ज करवाई। वहीं स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों और छात्रा से माफी मांगी है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न होने का भरोसा भी दिलाया गया है।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरप्राचार्य पीटर खेस ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमें घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित शिक्षिका से बात की गई है। बच्चों को शारीरिक दंड देना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। स्कूल प्रबंधन इसके लिए क्षमा मांगता है और भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।”

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चाइल्ड लाइन और जिला शिक्षा विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है। साथ ही यह सवाल भी मौजूद है कि क्या बच्चों को सुधारने के नाम पर हाथ उठाना आज भी एक विकल्प है?

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst