Chhattisgarh Cabinet Expansion : 18 अगस्त तक हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नए चेहरे शामिल होने की संभावना

Chhattisgarh Cabinet Expansion : छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कैबिनेट विस्तार की हरी झंडी मिल चुकी है। अनुमान है कि 18 अगस्त तक विस्तार की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शनिवार शाम सीएम साय ने राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात भी की, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं।

ads

14 सदस्यीय मंत्रिमंडल की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व ने 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमति जताई है। इसमें संगठन से 2 और RSS की पसंद का 1 चेहरा शामिल किया जा सकता है। फिलहाल मौजूदा मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहेगी और उनके विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री साय ने कैबिनेट विस्तार पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, “इंतजार करते रहिए, हो भी सकता है।”

Adst

सीएम की जापान-कोरिया यात्रा से पहले शपथ की तैयारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह यात्रा से पहले ही संपन्न हो जाएगा।

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर फोकस

भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, इस बार कैबिनेट विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा। तीन नए मंत्रियों में से एक सामान्य वर्ग, एक अनुसूचित जनजाति (ST) और एक पिछड़ा वर्ग (OBC) से चुना जा सकता है। क्षेत्रीय संतुलन के लिए बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

किनके नाम आगे?

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। माना जा रहा है कि इनमें से तीन नेताओं को साय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

पुराने मंत्रियों पर कोई असर नहीं

राजनीतिक गलियारों में पिछले दिनों लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब साफ है कि मौजूदा मंत्रियों के विभागों में कोई फेरबदल नहीं होगा और टीम जस की तस रहेगी।

संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी संभव

कैबिनेट विस्तार के साथ ही भाजपा सरकार अगस्त महीने में संसदीय सचिवों और निगम-मंडलों के रिक्त पदों पर भी नियुक्ति कर सकती है। इसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ विधायकों का संतुलन साधा जाएगा।

गौरतलब है कि संसदीय सचिवों की नियुक्ति की परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह ने शुरू की थी। उस समय कांग्रेस ने इसे “मिनी कैबिनेट” कहकर असंवैधानिक बताया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल सरकार ने भी इस परंपरा को जारी रखा और 13 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया। अब विष्णुदेव साय सरकार भी इन्हें नियुक्त करने की तैयारी में है।

Read more : Delhi Crime : हौज काजी में बेटे पर मां के साथ रेप का आरोप, चाकू दिखाकर किया यौन शोषण

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.