Delhi Crime : दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हौज काजी इलाके में 39 वर्षीय युवक पर अपनी ही मां से रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल के रूप में की है। महिला हाल ही में सऊदी अरब से हज यात्रा करके लौटी थी, जिसके बाद बेटे ने उस पर न केवल चरित्रहीन होने का आरोप लगाया, बल्कि चाकू और कैंची दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला 25 जुलाई को अपने 72 वर्षीय पति और बेटी के साथ हज यात्रा के लिए सऊदी अरब गई थी। यात्रा के दौरान ही आरोपी बेटे ने पिता को फोन कर मां के चरित्र पर सवाल उठाए और यहां तक कहा कि उन्हें अपनी पत्नी को तलाक दे देना चाहिए। 1 अगस्त को परिवार के लौटने के बाद आरोपी ने अपनी मां से मारपीट की। अगले दिन भी उसने हमला करने की कोशिश की। सुरक्षा के डर से महिला कुछ दिन अपनी बड़ी बेटी के ससुराल चली गई।

चाकू और कैंची दिखाकर किया रेप
करीब 10 दिन बाद, 11 अगस्त की रात 9:30 बजे महिला घर लौटी। तभी आरोपी बेटे ने उसे अकेले कमरे में बुलाया, दरवाजा बंद किया और चाकू-कैंची से धमकाकर जबरन रेप किया। डर और शर्म की वजह से महिला ने शुरुआत में किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। 14 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे आरोपी ने फिर से अपनी मां के साथ रेप किया। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कई दिनों से उसे प्रताड़ित कर रहा था और बार-बार चरित्र पर आरोप लगाता था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्रेजुएट है लेकिन बेरोजगार है। वहीं पीड़िता एक अनपढ़ गृहिणी है और उनका पति एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है।
समाज को झकझोर देने वाली वारदात
यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को हिला देने वाली है। कानून विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का अपराध न केवल पारिवारिक रिश्तों के भरोसे को तोड़ता है बल्कि पीड़िता की मानसिक और सामाजिक स्थिति को भी बुरी तरह प्रभावित करता है।
Read More : Durga Puja 2025 : ममता बनर्जी ने 45 हजार पंडालों को दिया 1.10 लाख अनुदान, BJP ने साधा निशाना










