Aaj Ka Rashifal 2025: जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के लिए दिन का पूरा हाल। दैनिक राशिफल आपकी योजनाओं और निर्णयों में मार्गदर्शन करने में मदद करता है।आज का राशिफल 2025 प्रत्येक राशि के लिए शुभ और सावधानीपूर्ण संकेत देता है। कार्यों में संयम, स्वास्थ्य का ध्यान, परिवार और व्यवसायिक निर्णयों में समझदारी बरतना लाभकारी रहेगा। दैनिक राशिफल का पालन कर आप अपने दिन को सकारात्मक और सफल बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)
आज व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचना ही लाभकारी रहेगा। दुर्लभ स्वप्नों के साकार होने की संभावना है। मेल-मिलाप और सामाजिक संबंधों से लाभ मिलेगा। कार्यों में सुविधाएँ मिलने से प्रगति होगी। प्रिय वस्तुएँ और नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त हो सकते हैं। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न होंगे।
शुभांक: 2, 4, 6

वृष राशि (Taurus)
आगे बढ़ने के अवसर आज लाभकारी सिद्ध होंगे। आय-व्यय संतुलित रहेगा। प्रिय वस्तु या नए वस्त्राभूषण मिल सकते हैं। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभदायक कार्यों में सफलता मिलेगी। मातृपक्ष के लोगों का सहयोग भी मिलेगा।
शुभांक: 5, 7, 9
मिथुन राशि (Gemini)
आज आशानुकूल कार्यों को लेकर संदेह रहेगा। उतावलेपन से बचें। मध्याह्न से ही अवसर बलवती होंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य आज ही निपटाएं, अन्यथा समय व्यर्थ जाएगा। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता प्राप्त होगी। कामकाज की अधिकता रहेगी।
शुभांक: 3, 6, 8
कर्क राशि (Cancer)
व्यावसायिक अभ्युदय और प्रसन्नताएं बढ़ेंगी। कामकाज की व्यस्तता सुख-आराम प्रभावित कर सकती है। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति प्राप्त होगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक उपक्रम में उलटफेर की संभावना है।
शुभांक: 1, 5, 9
सिंह राशि (Leo)
दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नैतिक दायरे में रहें। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। खान-पान में सावधानी बरतें। मेहमानों का आगमन संभव है। राजकीय कार्यों और पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए लाभदायक दिन रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें और बातचीत में संयम रखें।
शुभांक: 4, 7, 8
कन्या राशि (Virgo)
मन प्रसन्न रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद या कृषि उद्यम में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ मनोरंजक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। सक्रियता बढ़ेगी और चिंताजनक वातावरण से मुक्ति मिलेगी।
शुभांक: 5, 8, 9
तुला राशि (Libra)
अपने हितैषियों से सावधान रहें, कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबारी यात्रा फिलहाल टालें। अधीनस्थों से कम सहयोग मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। लेन-देन और कार्यों में सावधानी आवश्यक है। समय नकारात्मक परिणाम दे सकता है।
शुभांक: 4, 6, 7
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार और प्रियजनों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति संभव है। अवरुद्ध कार्यों का निपटारा होगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभांक: 1, 4, 7
धनु राशि (Sagittarius)
धार्मिक कार्य में समय और धन निवेश करना लाभकारी रहेगा। कल के परिश्रम का आज लाभ मिलेगा। कामकाज में बाधाएं दूर होंगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग प्राप्त होगा। प्रपंच में फंसने के बजाय अपने कार्य पर ध्यान दें। लेन-देन की बाधाओं को दूर करने में सफलता मिलेगी।
शुभांक: 2, 4, 5
मकर राशि (Capricorn)
परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। गतिविधियों पर पुनर्विचार आवश्यक है। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से निर्णय लेने में मदद मिलेगी। सुख और आरोग्य प्रभावित हो सकते हैं। शत्रुभय और संतान से कष्ट संभव है। आय-व्यय संतुलित रहेगा।
शुभांक: 3, 5, 6
कुम्भ राशि (Aquarius)
शुभ कार्यों के लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी मिलेगा और पुराने मित्रों का समागम भी होगा। व्यवसायिक अभ्युदय और प्रसन्नताएं बढ़ेंगी। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति प्राप्त होगी। रुका हुआ लाभ आज मिलेगा।
शुभांक: 4, 6, 7
मीन राशि (Pisces)
प्रियजनों से मिलन का अवसर मिलेगा। आमोद-प्रमोद का दिन रहेगा। व्यावसायिक प्रगति संभव है। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी और सज्जनों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचना लाभकारी रहेगा।
शुभांक: 2, 5, 7
Read More : Indian Railways स्पेशल ट्रेनें दिवाली-छठ के लिए, 12,000 ट्रेनें, कन्फर्म टिकट और वापसी पर 20% छूट की घोषणा










