India Russia oil trade : रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का भारत पर दबाव, टैरिफ दोगुना करने की चेतावनी

India Russia oil trade : अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी है कि यदि उसने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो भारतीय आयात पर टैरिफ दोगुना किया जा सकता है। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर रूस से सस्ता तेल खरीदकर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया और यहां तक कहा कि भारत “Laundromat for the Kremlin” बन गया है। नवारो ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले भारत का रूसी तेल आयात सिर्फ 1% था, जो अब बढ़कर 35% तक पहुंच गया है। उनके अनुसार, इस बढ़ोतरी से रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में मदद मिल रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत रूस से आयात जारी रखकर अमेरिका को व्यापार में धोखा दे रहा है।

ads

25% टैरिफ पर विवाद

नवारो ने साफ किया कि भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ रूस से तेल खरीदने के कारण नहीं, बल्कि इसलिए है क्योंकि भारत व्यापारिक नियमों में अमेरिका के साथ ईमानदारी नहीं बरत रहा। फरवरी 2022 में भारत नाममात्र का तेल रूस से खरीदता था, लेकिन अब खरीद 30-35% तक पहुंच गई है, जबकि भारत का यह तर्क गलत है कि उसे रूस के तेल की आवश्यकता है।

ads

रूस और इटली के रिफाइनरों की मिलीभगत

अमेरिकी सलाहकार ने आरोप लगाया कि रूस के रिफाइनर इटली की रिफाइनरियों के साथ मिलकर बाजार में खेल कर रहे हैं। वे भारत को कच्चा तेल बड़ी छूट पर देते हैं और फिर रिफाइंड प्रोडक्ट बनाकर यूरोप, अफ्रीका और एशिया में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। इस प्रक्रिया से भारत को बड़ा लाभ मिलता है, लेकिन इसका नुकसान अमेरिकी कंपनियों और बिजनेस को उठाना पड़ रहा है।

Read More  : Russia Ukraine war :रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- 15 दिन में तय होगी शांति या तबाही

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.