ISRO VSSC Recruitment 2025: अगर आप अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) और अन्य स्पेस सेंटर्स में साइंटिस्ट/इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 17 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.vssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का विवरण (ISRO Scientist/Engineer Vacancy 2025) कुल पद – 17 पोस्ट कोड – 1554 से 1560 भर्ती स्थान – VSSC एवं अन्य ISRO सेंटर्स पद नाम – साइंटिस्ट/इंजीनियर (Scientist/Engineer) शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में BE/B.Tech के साथ ME/M.Tech की डिग्री होनी चाहिए। BE/B.Tech में न्यूनतम अंक – 65% ME/M.Tech में न्यूनतम अंक – 60% (सभी सेमेस्टर का औसत) AMIE वाले केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं, जिन्होंने 31 मई 2013 से पहले रजिस्ट्रेशन कराया हो। आयु सीमा (Age Limit) उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए (06 अक्टूबर 2025 तक)। अर्थात, जन्म तिथि 06 अक्टूबर 1995 से पहले और 06 अक्टूबर 2007 के बाद नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC), PwBD और सरकारी कर्मचारियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। सैलरी और भत्ते (Salary & Allowances) चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के तहत₹56,100 से ₹1,77,500 तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) भी मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) ISRO की आधिकारिक वेबसाइट www.vssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Career’ सेक्शन में जाएं। ‘Apply Now for Scientist/Engineer’ लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें। आवेदन फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालें। जरूरी तारीखें (Important Dates) आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2025 परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी अगर आप स्पेस टेक्नोलॉजी और साइंस में रुचि रखते हैं और ISRO जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में काम करना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। अभी आवेदन करें और अपने सपनों को पंख लगाएं। Read More : Mahatari Sadan Yojana: महिला सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का मजबूत कदम













