Arattai Chat Features: भारतीय टेक कंपनी Zoho Corporation ने देश में एक नया मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप Arattai लॉन्च किया है, जिसे व्हाट्सएप का देसी विकल्प कहा जा रहा है। लॉन्च होते ही यह ऐप Google Play Store और Apple App Store पर तेजी से लोकप्रिय हुआ और सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में टॉप रैंकिंग पर पहुंच गया।

Arattai का मतलब तमिल भाषा में “चैट” होता है, और इस नाम की तरह ही यह ऐप भी चैटिंग, कॉलिंग और डिजिटल कम्युनिकेशन के कई अत्याधुनिक फीचर्स के साथ आता है। खास बात यह है कि यह ऐप कमजोर नेटवर्क और लो-एंड डिवाइसेज़ पर भी बेहतरीन परफॉर्म करता है।

Arattai ऐप के 5 गजब के फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास:
1. ऑनलाइन मीटिंग्स और को-होस्ट सपोर्ट
जहां WhatsApp केवल वीडियो और वॉइस कॉल तक सीमित है, वहीं Arattai ऐप में यूजर्स ऑनलाइन मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं, को-होस्ट जोड़ सकते हैं और टाइम ज़ोन भी सेट कर सकते हैं। यह फीचर खासकर प्रोफेशनल्स और एजुकेशनल यूज के लिए बेहद फायदेमंद है।
2. Android TV सपोर्ट
Arattai ऐप को यूजर Android TV पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बड़ी स्क्रीन पर चैटिंग और कॉलिंग का अनुभव मिलता है। दूसरी ओर, WhatsApp अभी तक टीवी के लिए ऑफिशियल सपोर्ट नहीं देता।
3. लो-एंड डिवाइसेज़ पर स्मूद परफॉर्मेंस
Zoho का दावा है कि Arattai स्लो नेटवर्क और बेसिक हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन्स पर भी आसानी से चलता है। यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिनके पास हाई-स्पेसिफिकेशन वाले डिवाइसेज़ नहीं हैं।
4. चैनल्स और स्टोरीज का कॉम्बो
WhatsApp पर जहां सिर्फ स्टेटस अपडेट्स मिलते हैं, Arattai में चैनल्स और स्टोरीज दोनों का फीचर है। इससे यूजर न केवल पर्सनल अपडेट शेयर कर सकते हैं, बल्कि पब्लिक चैनल्स के ज़रिए ब्रॉडकास्टिंग भी कर सकते हैं।
5. मल्टी-प्लेटफॉर्म एक्सेस (Windows, macOS, Linux)
Arattai ऐप Windows, macOS और Linux जैसे सभी प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। WhatsApp वेब और डेस्कटॉप सपोर्ट तो देता है, लेकिन Linux के लिए कोई आधिकारिक ऐप नहीं है।
सिक्योरिटी और प्राइवेसी
कंपनी का कहना है कि Arattai में वॉइस और वीडियो कॉल End-to-End Encrypted हैं। हालांकि, चैट मैसेजिंग का फुल एन्क्रिप्शन अभी पूरी तरह लागू नहीं हुआ है। कंपनी आने वाले अपडेट्स में इस फीचर को पूरी तरह से रोल आउट करने की योजना में है।
कैसे करें डाउनलोड और सेटअप?
Arattai ऐप को Android यूजर्स Google Play Store से और iOS यूजर्स Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल नंबर से OTP वेरीफिकेशन करें, फिर प्रोफाइल सेटअप करके चैटिंग शुरू कर सकते हैं। ऐप आपके कॉन्टैक्ट्स को ऑटोमैटिकली सिंक कर लेता है और नॉन-यूजर्स को इनवाइट भेजने की सुविधा भी देता है।
Arattai ऐप भारतीय यूजर्स के लिए एक बेहतरीन Made in India विकल्प बनकर उभरा है। फीचर्स की बात करें तो यह WhatsApp को कड़ी टक्कर देता है, खासकर प्रोफेशनल मीटिंग्स, मल्टीप्लेटफॉर्म सपोर्ट और चैनल फीचर के मामले में। अगर आप एक सिक्योर, तेज़ और लोकल विकल्प तलाश रहे हैं, तो Arattai एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।










