प्रेमी को बंधक बनाकर पिटाई, प्रेमिका की गुहार भी अनसुनी, दो आरोपी गिरफ्तार, पिटाई की वीडियो वायरल

Balrampur News : प्रेम संबंधों को लेकर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को गांव वालों ने पकड़कर रस्सी से बांधा और डंडों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, जब युवती बीच-बचाव के लिए आई तो उसे भी पीट दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम अलका की है। प्रार्थी सुभय आयम (22 वर्ष), निवासी मुरका ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह 24-25 सितंबर की दरमियानी रात अपनी प्रेमिका से मिलने अलका गांव गया था। इसी दौरान गांव के ही दो लोग, लहन सिंह धुर्वे (46 वर्ष) और रामरुप (30 वर्ष) ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की। लाठी-डंडे से की गई इस मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। युवक ने पुलिस को बताया कि पिटाई के समय उसकी प्रेमिका भी मौके पर मौजूद थी। जब उसने विरोध किया और बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी भी डंडे से पिटाई कर दी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक दर्द से तड़प रहा है और युवती आरोपियों से गुहार लगा रही है कि “इसे मत मारिए”, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था। प्रकरण पर थाना चलगली पुलिस ने अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों लहन सिंह धुर्वे और रामरुप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। गौरतलब है कि युवती स्थानीय सरपंच की भतीजी बताई जा रही है। इस वजह से मामले ने और तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, सरपंच परिवार भी इस घटना में शामिल था। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह घटना न सिर्फ सामाजिक सोच पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आज भी प्रेम संबंधों को लेकर समाज में कठोर और हिंसक रवैया अपनाया जाता है। पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में न ले और विवाद की स्थिति में सीधे थाने को सूचना दें।

Balrampur News : प्रेम संबंधों को लेकर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को गांव वालों ने पकड़कर रस्सी से बांधा और डंडों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, जब युवती बीच-बचाव के लिए आई तो उसे भी पीट दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ads
Adst

घटना चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम अलका की है। प्रार्थी सुभय आयम (22 वर्ष), निवासी मुरका ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह 24-25 सितंबर की दरमियानी रात अपनी प्रेमिका से मिलने अलका गांव गया था। इसी दौरान गांव के ही दो लोग, लहन सिंह धुर्वे (46 वर्ष) और रामरुप (30 वर्ष) ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की। लाठी-डंडे से की गई इस मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Adst

युवक ने पुलिस को बताया कि पिटाई के समय उसकी प्रेमिका भी मौके पर मौजूद थी। जब उसने विरोध किया और बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी भी डंडे से पिटाई कर दी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक दर्द से तड़प रहा है और युवती आरोपियों से गुहार लगा रही है कि “इसे मत मारिए”, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था।

प्रकरण पर थाना चलगली पुलिस ने अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों लहन सिंह धुर्वे और रामरुप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

गौरतलब है कि युवती स्थानीय सरपंच की भतीजी बताई जा रही है। इस वजह से मामले ने और तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, सरपंच परिवार भी इस घटना में शामिल था। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Adst

यह घटना न सिर्फ सामाजिक सोच पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आज भी प्रेम संबंधों को लेकर समाज में कठोर और हिंसक रवैया अपनाया जाता है। पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में न ले और विवाद की स्थिति में सीधे थाने को सूचना दें।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst