Women T20 World Cup : महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। रोज बाउल के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के इस चौथे हाई-वोल्टेज मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में वेस्टइंडीज की महिला टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और आखिरी ओवर में महज तीन विकेट खोकर इस बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

शेमेन कैम्पबेल का ऐतिहासिक धमाका
वेस्टइंडीज की इस धमाकेदार और यादगार जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उनकी अनुभवी बल्लेबाज शेमेन कैम्पबेल ने निभाई। कैम्पबेल के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 154वां मैच और 122वीं पारी थी, जिसमें उन्होंने एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अपने करियर की पहली फिफ्टी ठोककर महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा पारियां खेलने के बाद पहला अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द मैच) रहीं कैम्पबेल ने महज 62 गेंदों का सामना करते हुए 7 शानदार चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

पहली टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी के लिए सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाली खिलाड़ी
महिला क्रिकेट में पहली फिफ्टी के लिए सबसे लंबा इंतजार करने वाली शीर्ष तीन खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
-
शेमेन कैम्पबेल (वेस्टइंडीज): 122 पारियां
-
जेनेट म्बाबाजी (युगांडा): 96 पारियां
-
मैडी ग्रीन (न्यूजीलैंड): 91 पारियां
मैथ्यूज और कैम्पबेल की साझेदारी
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जब सलामी बल्लेबाज कियाना जोसेफ महज 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान हेली मैथ्यूज का साथ देने तीसरे नंबर पर शेमेन कैम्पबेल मैदान पर उतरीं। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने सूझबूझ से काम लेते हुए दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। मैथ्यूज 48 रन बनाकर आउट हुईं। मैथ्यूज के आउट होने तक कैम्पबेल ने 30 गेंदों पर 31 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदलते हुए आक्रामक रुख अपनाया और विंडीज के आखिरी 77 रनों में से अकेले 60 रन ठोक दिए।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी का हाल
इससे पहले, वेस्टइंडीज के आमंत्रण पर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी निराशाजनक रही। टीम की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर महज 8 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि कप्तान अमेलिया केर भी केवल 5 रन ही बना सकीं। अनुभवी सोफी डिवाइन ने 15 गेंदों में 22 रन बनाकर पारी को गति देने की कोशिश की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। मध्यक्रम में इसाबेला गेज ने 29 गेंदों में 39 रन और ब्रुक हॉलिडे ने 32 गेंदों में 40 रनों की जुझारू पारी खेली। अंत में मैडी ग्रीन ने 22 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर टीम को 162 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से आलिया एलेने ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।
The Mummy Horror Movie : प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘द ममी’, उड़ा देगी आपकी रातों की नींद











