Surajpur News: छात्रों पर लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रतापपुर में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Surajpur News : नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कदमपारा चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

ads

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिव भजन सिंह मराबी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सिंह देव, बनवारी लाल गुप्ता, सतीश चौबे, मासूम ईराकी, प्रियंकल तिवारी, कौशल किशोर दुबे, जालिम साय, सुमंत प्रजापति, तनवीर अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Adst

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि देश में छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठी का सहारा लिया जा रहा है। उनका आरोप था कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की और प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा सांसद प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्र, युवा और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के सवालों से घबरा गई है। छात्रों की मांगों पर संवाद करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई गईं और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखेगा।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिव भजन सिंह मराबी ने कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।

धरना-प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कदमपारा चौक में सरकार का पुतला दहन किया और छात्रों के साथ न्याय तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग दोहराई।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.