Surguja Tower Drama: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जमगला में रविवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवक केवल अंडा नहीं मिलने की वजह से नाराज होकर गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। अचानक युवक को ऊंचे टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पहले उसे नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।














