Ambikapur News : 100-200 मीटर में सोना, रिले में रजत; ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ बनकर चंद्रशेखर ने बढ़ाया सरगुजा का मान

जवाहर नवोदय विद्यालय अंबिकापुर के छात्र चंद्रशेखर प्रधान ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 100 व 200 मीटर में स्वर्ण, रिले में रजत पदक जीता। उन्हें सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया और SGFI के लिए चयन हुआ।

Ambikapur News : मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून के दम पर जवाहर नवोदय विद्यालय अंबिकापुर के छात्र चंद्रशेखर प्रधान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुजरात के डांग जिले में आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चंद्रशेखर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, जबकि 4×100 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सरगुजा को गौरवान्वित किया है।

ads
Adst

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चंद्रशेखर को देशभर के करीब 700 जवाहर नवोदय विद्यालयों के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन SGFI (School Games Federation of India) के लिए भी हुआ है। अब वे SGFI में नवोदय विद्यालय समिति (NVS) का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

चंद्रशेखर की उपलब्धि पर जवाहर नवोदय विद्यालय अंबिकापुर के प्राचार्य राजू दुबे ने खुशी जताते हुए कहा कि चंद्रशेखर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से विद्यालय के साथ पूरे सरगुजा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सालोमी इक्का एवं अजय पांडेय ने चंद्रशेखर की सफलता को उसके नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि तीन पदक जीतने के साथ ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ का सम्मान हासिल करना चंद्रशेखर की कड़ी मेहनत को दर्शाता है। SGFI के लिए उसका चयन विद्यालय और सरगुजा दोनों के लिए गौरव का विषय है।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

चंद्रशेखर की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों ने उसे लगातार प्रोत्साहित करने के साथ खेल और शिक्षा के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखने में सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया।

चंद्रशेखर की उपलब्धि के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय अंबिकापुर में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने उसे बधाई देते हुए SGFI प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सरगुजा की प्रतिभाएं अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst