Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 29 January 2026: आज माघ मास के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि यानि जया एकादशी व्रत वाले दिन चंद्रमा वृषभ राशि में हैं, जिसके कारण आज सिंह, कन्या, तुला और मीन राशि के लिए पूरा दिन गुडलक लिए रहेगा. आज इन राशियों को करियर कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी. सिंह राशि के जातकों के सभी अधूरे काम पूरे होंगे तो वहीं तुला को व्यवसाय में मनचाही सफलता और लाभ मिलेगा. आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज एकादशी का दिन, जानने के लिए पढ़ें 29 जनवरी 2026, गुरुवार का पूरा राशिफल.
चंद्रमा आज 29 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. दिन की शुरुआत में आप थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे. आज आप अपना जिद्दी व्यवहार छोड़ दें. दूसरों के साथ सामंजस्य बनाए रखें. वाणी मधुर रखें, इससे कोई भी काम आसानी से पूरा कर पाएंगे, हालांकि किसी तरह के नए काम आज शुरू ना करें. दोपहर के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन खुश रहेगा. परिजनों के साथ कोई विवाद हो सकता है. यात्रा की संभावना है. किसी निवेश में आप रुचि ले सकते हैं.
चंद्रमा आज 29 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. महत्वपूर्ण कामों को आज समय पर पूरा कर पाएंगे. कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है. धन लाभ की संभावना है. आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे. परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. दोपहर बाद आप किसी बात लेकर उलझन में रहेंगे. जल्दबाजी में कोई अवसर हाथ से गंवा देंगे. इस दौरान वाहन भी धीमे चलाएं. भाई-बंधुओं के साथ संबंध में प्रेम की भावना रहेगी. मित्रों से मुलाकात होगी.
चंद्रमा आज 29 जनवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी है. आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. किसी बड़े लाभ के लालच में ना पड़ें. परिवार में भी किसी से मतभेद रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद आप सभी कामों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे. आपको काम पूरा होने का उत्साह बना रहेगा. कार्यस्थल का वातावरण भी परिवर्तित होगा. आर्थिक लाभ की भी संभावना हैं.
Stock Market Crash : भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 30 अप्रैल 2026 की…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में जहां एक…
Cyber Crime Bribery : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों…
London Terror Attack : इंग्लैंड की राजधानी लंदन एक बार फिर सांप्रदायिक हिंसा और आतंक…
Middle East Tension : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक…
MP Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार की रात एक रूह…
This website uses cookies.