धर्म

March Rashifal: होली पर खुलेगा किस्मत का ताला, 4 मार्च का राशिफल, इन 3 राशियों की चमकेगी तकदीर

Aaj Ka Rashifal, Holi 4 March 2026: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 4 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज होली का पर्व मनाया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां विस्तार से पढ़िए आज 4 मार्च 2026 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ बीतेगा। बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। आज अचानक आपके करीबी रिश्तेदार घर पर आएंगे। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में दोस्तों से परमर्श लेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। प्राईवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होने का योग बन रहा है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, डिनर करने बाहर जाएंगे।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 6

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ कही ऐतिहासिक स्थल पर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होगी इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आपके बच्चे आपको गौरवान्वित करेंगे जिससे आपके पड़ोसियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। घर में नए मेहमान के आने माहौल खुशनुमा हो जायेगा। लवमेट आज आपकों सरप्राइज दे सकते है। इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास बढ़ेगी। घर में बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखें।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 9

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज आप नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते दिन शुभ है। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा साथ ही रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होने का योग बन रहा है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी फिल्म इंडस्ट्री से गाने का ऑफर मिल सकता है। आज बार-बार आपको कुछ मीठा खाने का मन करेगा।

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 1

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी को कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। यदि आप नया बिसनेस करने का सोच रहे है तो माँ पिता जी से एक बार परामर्श लें सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कारोबार में बड़े भाई की सलाह कारगर साबित होगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे रिश्ते में मजबूती आयेगी।

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 5

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। बहुत पहले उधार दिया गया रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। छात्रों को आज थोड़ा सावधानी बरतनी होगी, पढ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही न बरते। अगर आप किसी इंटरव्यू में जा रहें है तो सटीक उत्तर देने का प्रयास करें फिजूल की बातों से बचें। लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहने वाला है। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 8

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपके मन में नए नए विचार आएंगे। आज आप कोई नया कार्य करने की सोचेंगे और अपनी कार्य प्रणाली में जरूरी बदलाव करेंगे। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का अधिक स्नेह प्राप्त होगा। आज आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। आज आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा रहेंगे। परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। बच्चे इस ट्रिप को लेकर उत्साहित रहेंगे।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 6

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपको कई तरह की नयी जिम्मेदारियां निभानी पड़ेगी। आपके कार्यकुशलता के कारण आपको बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपके मन में किसी तरह की उत्सुकता हो सकती है। आज आपका रवैया अपने विरोधी के प्रति भी विनम्र रहेगा। बिजनेस और नौकरी में पूर्वनिर्धारित योजनाओं के द्वारा कार्य सफल होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन खरीदने का भी मूड बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। संतान पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलने के आसार है। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 3

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज सरकारी ऑफिस में काम करने वालों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा करने का सुअवसर मिलेगा। आज दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहां आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से होगी। रचनात्मक कार्यों में भी आपका मन लगेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है। स्टूडेंट को अपने स्टडी प्लान में टाइम मैनेज करने की सख्त जरूरत है।

  • शुभ रंग: काला
  • शुभ अंक: 9

धनु राशि

धनु राशि वालों का मन आज अध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आप घर पर कोई धार्मिक आयोजन या अनुष्ठान करायेंगे। आपके द्वारा किये गये सामाजिक अवेयरनेस के कार्यों से समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठायेंगे। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, पूर्व में की गयी मेहनत आज रंग लाएगी। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए इंसेंटिव दिया जाएगा। साथ ही आपकी सफलता से आपके सहकर्मी प्रेरित होंगे। नया घर लेने के लिये आज आप किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात करेंगे।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 1

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आज बिना मांगे सलाह देने से बचें। कई तरह की उलझनों और कामकाज में आप फंस सकते हैं, लेकिन कुछ देर में स्थिति सामान्य हो जायेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी इंटरव्यू में सफल होने का शुभ परिणाम मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। सोशल मीडिया पर आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे।

  • शुभ रंग: बैंगनी
  • शुभ अंक: 6

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज बिजनेस में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाये। आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। आज आपके रूके हुए काम पूरे होने के आसार नजर आ रहे है। आज आप सामने आई समस्याओं का हल आसानी से निकाल पायेंगे। आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते है। आज आपको अपनी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जा सकता हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 6

मीन राशि

मीन राशि वालों आज के दिन आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज संतान पक्ष से सफलता का शुभ समाचार मिलेगा। आज आपके विरोधी आपके कामों में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिये आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के इंजीनियर की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते है। ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को आज बढ़िया मुनाफा होने वाला है।

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 7

Read More:  Aaj Ka Rashifal 3 March 2026: सिंह राशि का बढ़ेगा दबदबा, तुला को होगा छप्परफाड़ धन लाभ; पढ़ें सभी 12 राशियों का भाग्यफल

Thetarget365

Recent Posts

Stock Market Crash : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, कच्चे तेल की तेजी से डूबे करोड़ों

Stock Market Crash : भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 30 अप्रैल 2026 की…

32 minutes ago

IPL 2026 Orange Cap : ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा का जलवा, जानें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में जहां एक…

35 minutes ago

Cyber Crime Bribery : असम में छत्तीसगढ़ पुलिस की किरकिरी, साइबर अपराधियों से रिश्वतखोरी के आरोप में चार हिरासत में

Cyber Crime Bribery :  छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों…

41 minutes ago

London Terror Attack : लंदन में यहूदी नागरिकों पर आतंकी हमला, चाकूबाजी से दहला गोल्डर्स ग्रीन, ईरान कनेक्शन की जांच

London Terror Attack :  इंग्लैंड की राजधानी लंदन एक बार फिर सांप्रदायिक हिंसा और आतंक…

45 minutes ago

Middle East Tension : ट्रम्प की ईरानी नाकाबंदी ‘शानदार’, तेहरान की पलटवार में ‘हार्ट अटैक’ वाले हथियार की धमकी

Middle East Tension : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक…

48 minutes ago

MP Road Accident : MP में पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने से हुआ भीषण हादसा

MP Road Accident :  मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार की रात एक रूह…

55 minutes ago

This website uses cookies.