नेशनल हाईवे 130 पर हादसा : ट्रक की ठोकर से पुलिस आरक्षक की मौत

Ambikapur News : तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक ड्राइविंग ने एक बार फिर जान ले ली। नेशनल हाईवे 130 पर लखनपुर थाना क्षेत्र के लहपटरा में बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में सूरजपुर जिले में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ads

जानकारी अनुसार, मृतक आरक्षक मसत्य राम पैकरा (42 वर्ष), पिता वीर सिंह, निवासी ग्राम सरना थाना उदयपुर सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वह बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल (होंडा शाइन, क्रमांक CG 15 DZ 6378) से गृहग्राम शरमा, उदयपुर से ड्यूटी हेतु सूरजपुर जा रहा था।

Adst

इसी दौरान लहपटरा स्थित कमल फ्यूल पंप के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक आ रहे ट्रक (क्रमांक UP 44 BT 0920) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरक्षक का हेलमेट निकल गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। नाक और मुंह से खून बहने लगा। तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है और चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.