छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में गिरे बिजली तार से हादसा, विद्युत विभाग की लापरवाही पर FIR दर्ज

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बिजली विभाग की भारी लापरवाही सामने आई है। खुले में टूटे पड़े बिजली तार के कारण एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा 2 जुलाई की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच सदर रोड स्थित जयपुरी कुर्ती दुकान के सामने हुआ। घायल व्यक्ति को पहले अंबिकापुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है। पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अब जांच की जा रही है।

 

अंबिकापुर शहर के वार्ड नंबर 22 बौरीपारा निवासी अभिषेक सोनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बड़े पापा सुरेश सोनी, जो कि सुबह स्कूटी (CG-15-DX-6306) से अपने निवास स्थान से खरसिया नाका की ओर जा रहे थे, जयपुरी कुर्ती दुकान के सामने टूटे और खुले बिजली तार में उलझ गए, जिससे उनका गंभीर सड़क हादसा हो गया।

हादसे के वक्त सुरेश सोनी करीब एक घंटे तक बेहोशी की हालत में घटनास्थल पर पड़े रहे। बाद में पुलिस की मदद से उन्हें शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके सिर की नस फट गई है और हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हादसा विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुआ है, क्योंकि टूटे हुए तारों को समय रहते हटाया या मरम्मत नहीं किया गया। अभिषेक सोनी ने अपने आवेदन के साथ सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत किया है, जो इस घटना की पुष्टि करता है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज धाराएँ:

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 289 (खतरनाक कार्य में लापरवाही), और 125(ए) (लोक सेवक के रूप में कर्तव्य में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल:

घटना के बाद अब तक विद्युत विभाग की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक बिजली विभाग की लापरवाही यूं ही मासूम लोगों की जान पर भारी पड़ती रहेगी?

thetarget365

Recent Posts

GST Miracle: पहली बार 2 लाख करोड़ के पार पहुँचा GST कलेक्शन, मार्च में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, झूम उठी भारतीय इकोनॉमी

GST Miracle : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था से एक…

1 hour ago

Bengal Judiciary Crisis: बंगाल में ‘जंगलराज’! 7 जजों को 9 घंटे तक बनाया बंधक, सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को फटकारा

Bengal Judiciary Crisis:  पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक…

1 hour ago

Iran-US Crisis: “हम दुश्मन नहीं, पीड़ित हैं”; ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिकी जनता को भावुक खत, ट्रंप को दी कड़ी चेतावनी

Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की बढ़ती पदचापों के बीच ईरानी राष्ट्रपति…

1 hour ago

Gold Silver Price Crash: डोनाल्ड ट्रंप की ‘धमकी’ का असर, सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Crash:  वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच…

3 hours ago

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी सर्जरी, 30 अधिकारियों के तबादले, रायपुर के थानों में बड़ा बदलाव

CG Police Transfer:  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

3 hours ago

Ladki Bahin Yojana Update: 68 लाख महिलाओं को बड़ा झटका, खाते हुए बंद! अब 30 अप्रैल तक निपटा लें e-KYC का काम

Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर…

4 hours ago

This website uses cookies.