चोरी का 3 टन कोयला लोड पिक‌अप सहित आरोपित गिरफ्तार, खड़गवां पुलिस की कार्रवाई

प्रतापपुर (सूरजपुर)। खड़गवां पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जगन्नाथपुर के दर्रीपारा में घेराबंदी कर चोरी का तीन टन कोयला सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने जिले का पदभार ग्रहण करने के साथ ही सभी थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध कार्यो पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 6 व 7 फरवरी की मध्य रात्रि में गश्त करने के दौरान खड़गवां पुलिस चौकी को मुखबीर से सूचना मिली कि एक पिकअप क्रमांक सीजी 15 ईए 4983 अवैध कोयला लोड कर जगन्नाथपुर दर्रीपारा की तरफ से मुख्य मार्ग की ओर आने वाली है।
सूचना पर चौकी खड़गवां पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें कोयला लोड होना पाया गया। वाहन चालक से पिक‌अप में लोड कोयले से संबंधित दस्तावेज की मांग किए जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने चोरी का कोयला होने के पूर्ण अंदेशे पर धारा 41(1-4)/379 के तहत कार्रवाई करते हुए 18 हजार कीमत का 3 टन कोयला सहित परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त कर आरोपित मनोज पोद्दार पिता सदानंद उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर थाना जयनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि कोयले को जगन्नाथपुर महान-3 खदान से चोरी कर ले जा रहा था। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, विनय किस्पोट्टा, सुशीचंद एक्का, आरक्षक मनोज राय, राकेश सिदार, भगत सिंह नेताम व विकास सिंह सक्रिय रहे।

thetarget365

Recent Posts

TMC Leader Arrest : TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों से 80 लाख कैश बरामद, राहत सामग्री गबन के आरोप में गिरफ्तार

TMC Leader Arrest : पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ…

2 hours ago

Surajpur Congress Protest : सूरजपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष पर कार्रवाई के खिलाफ विश्रामपुर थाने पर अनिश्चितकालीन धरना

Surajpur Congress Protest : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में राजनीतिक पारा पूरी तरह गरमा गया…

2 hours ago

QUAD Meeting : नई दिल्ली में QUAD बैठक, होर्मुज संकट और समुद्री व्यापार पर गहन मंथन हुआ

QUAD Meeting :  भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) समूह की एक…

2 hours ago

QUAD Meeting : QUAD देशों की रणनीति से बढ़ी टेंशन, क्या बदलने वाले हैं वैश्विक समीकरण अब

QUAD Meeting : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) समूह की एक…

2 hours ago

Bangladesh Border News : सीएम शुभेंदु के सख्त एक्शन से सीमा पर बढ़ी बांग्लादेशी घुसपैठियों की भीड़, क्या है असली वजह?

Bangladesh Border News : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक सत्ता में बड़ा उलटफेर होने और भारतीय…

2 hours ago

Septic Tank Accident : ओडिशा के कालाहांडी में सेप्टिक टैंक हादसा, दम घुटने से छह लोगों की मौत

Septic Tank Accident :  ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई…

2 hours ago

This website uses cookies.