Ambikapur Crime : सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र से गुंडागर्दी और सामूहिक हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दर्रीपारा इलाके में सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक युवक के किराये के मकान में घुसकर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित को जबरन घर से घसीटते हुए झाड़ियों तक ले जाया गया, जहां लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और हथियार से हमला किया गया।
पीड़ित राहुल सोनवानी 22 वर्ष की शिकायत पर मणिपुर थाना में FIR क्रमांक 0329/2025 दर्ज की गई है। राहुल के अनुसार, आरोपी उदय साहू, उत्तम साहू, आकाश यादव, अखिल सोनी, समीर मुंडा, रौनक मुखर्जी, विशाल साहू, राजा साहू सहित 3–4 अन्य लोग एक राय होकर उसके कमरे में घुसे और जातिसूचक व अश्लील गालियां देते हुए हमला किया। इस दौरान राहुल के साथ मौजूद शुभम रवि को भी बुरी तरह पीटा गया, यहां तक कि आग से उसका हाथ जलाने का भी आरोप है।
हमले में राहुल को आंख, हाथ, पैर, पीठ, छाती और पेट में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शुभम रवि को सिर, माथे, आंख, पीठ और पेट में चोटें लगी हैं। पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और इलाके में गैंग बनाकर दहशत फैलाते हैं। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की गंभीर धाराओं 296, 351(3), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 331(8), 127(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
Vegetable Farming : भीषण गर्मी का मौसम जहां एक ओर आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर…
Orange Cap Race: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। मैदान…
Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 20…
Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण के लिए बिगुल बज चुका है…
Illegal Coal Mining: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में प्रकृति की अनमोल संपदा 'काले सोने' (कोयले)…
Korba Scandal: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर कोरबा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां…
This website uses cookies.