टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss के 20वें सीजन को लेकर हलचल तेज हो गई है। शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू कर दी है और इंडस्ट्री के कई चर्चित नामों से संपर्क किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर में शो का आगाज हो सकता है। हर सीजन की तरह इस बार भी नए ट्विस्ट, विवाद और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता अभी से बढ़ गई है।















