Ambikapur News : शहर में पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 01 नाबालिग सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में साइबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से त्वरित एवं सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
जानकारी अनुसार, प्रार्थी रोशन जायसवाल निवासी रिंग रोड बौरीपारा ने 24 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके भाई ऋतिक जायसवाल कपड़े का व्यवसाय करते हैं। घटना वाले दिन ऋतिक अपने साथी आनंद गुप्ता के साथ चांदनी चौक से कपड़ा लेकर लौटते समय गणपति पेट्रोल पंप के सामने स्थित विनोद डेली नीड्स दुकान पर चाय पी रहे थे।
इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर सत्यम सोनकर, आयुष सोनकर एवं उनके एक अन्य साथी वहां पहुंचे और एक राय होकर ऋतिक जायसवाल पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपी सत्यम सोनकर ने अपने हाथ में रखे चाकू से ऋतिक के पेट पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 109, 3(5) बीएनएस एवं 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान दर्ज किए और लगातार दबिश देकर 24 घंटे के भीतर 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 03 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मुख्य आरोपी सत्यम सोनकर (18 वर्ष) निवासी गुरुद्वारा वार्ड मायापुर ने अपने साथी आयुष सोनकर (19 वर्ष) एवं विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है। बालिग आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह एवं अनुज जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।
Udhampur Bus Accident : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार की सुबह एक भीषण चीख-पुकार…
Himachal Financial Crisis : हिमाचल प्रदेश इस समय भीषण वित्तीय अस्थिरता के दौर से गुजर…
Global Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष ने मध्य-पूर्व (मिडिल-ईस्ट) के…
Japan Earthquake Today : जापान एक बार फिर कुदरत के कहर का सामना कर रहा…
Women Reservation Controversy : लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के पारित…
Vastu Tips: सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में शंख का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली…
This website uses cookies.