CG News : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत, 6,671 सरकारी स्कूलों में बनेंगे बेटियों के लिए शौचालय

CG News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और आगामी विकास कार्यों की जानकारी देते हुए ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान शुरू करने की घोषणा की। अभियान के तहत प्रदेश के 6,671 शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

ads
Adst

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता के बाद अब शांति के साथ विकास को गति दी जा रही है। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

Adst

किसानों के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, फसल विविधीकरण के लिए 15 हजार रुपये की आदान सहायता और सिंचाई विस्तार के लिए 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृतियों का उल्लेख मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 24.50 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।

महिला सशक्तीकरण के तहत महतारी वंदन योजना में अब तक 19,444 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में अंतरित किए जाने और 13.85 लाख महिलाओं के लखपति दीदी बनने की जानकारी दी गई।

युवाओं के लिए पुलिस में 7 हजार भर्तियों के साथ शिक्षक, सहायक शिक्षक और बिजली कंपनियों में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई। राज्य में 500 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ एआई मिशन को मंजूरी मिलने की बात भी कही गई। इसके तहत एआई डेटा लैब, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी।

Adst

मुख्यमंत्री ने निवेश, सड़क, रेल, बिजली, डिजिटल कनेक्टिविटी, पर्यटन और खेल के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को निवेश और रोजगार का नया केंद्र बनाने के लिए नई औद्योगिक नीति के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ के तहत 6,524 गांवों में मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही साइबर अपराध से निपटने के लिए नौ नए साइबर पुलिस थानों और प्रदेश में डायल-112 सेवा के विस्तार की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में प्रदेशवासियों से एकजुट होकर विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.