Nepal Politics: नेपाल में सत्ता परिवर्तन, सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री तय, संसद भंग पर टकराव जारी

Nepal Politics:  नेपाल एक बार फिर राजनीतिक भूचाल से गुजर रहा है। 8 सितंबर को शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। ऐसे में देश को स्थायित्व देने के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। हालांकि इस पर संवैधानिक सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं संसद भंग करने की मांग पर भी सियासी संग्राम जारी है।

ads

जेन-जी आंदोलन के बाद बदलाव की दस्तक

जनता विशेषकर Gen-Z आंदोलनकारी और बालेन समर्थक गुट ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राजनीतिक अस्थिरता के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और संसद भवन, प्रधानमंत्री निवास और कई नेताओं के घरों को आग के हवाले कर दिया गया। अब तक 20 से अधिक मौतों और 2000 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है।

ads

संविधान के दायरे में कैसे आएंगी सुशीला कार्की?

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर तय कर लिया गया है। 11 सितंबर की रात राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने इसका ऐलान किया। हालांकि नेपाली संविधान के मुताबिक, रिटायरमेंट के बाद कोई मुख्य न्यायाधीश किसी सरकारी पद पर नियुक्त नहीं हो सकता। ऐसे में कानूनी विशेषज्ञों की नजर इस बात पर है कि संविधान का उल्लंघन किए बिना उन्हें किस प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा।

संसद भंग करने पर गहराया विवाद

Gen-Z आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग संसद भंग कर नए चुनाव कराने की है। इस पर ओमप्रकाश अर्याल ने औपचारिक प्रस्ताव भी रखा, लेकिन राष्ट्रपति पौडेल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि किसी भी स्थिति में संसद भंग नहीं होगी। कांग्रेस और एमाले (CNP-UML) ने भी राष्ट्रपति के रुख का समर्थन किया है।

सभामुख देवराज घिमिरे भी संसद बनाए रखने के पक्ष में हैं, जबकि माओवादी नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने Gen-Z की सभी मांगों का समर्थन कर दिया है, जिससे सत्ता समीकरण और जटिल हो गए हैं।

क्या होगा अगला कदम?

फिलहाल देश में संवैधानिक एवं राजनीतिक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एक ओर अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर सुशीला कार्की का नाम तय है, तो दूसरी ओर उनके नियुक्ति की वैधानिकता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, संसद भंग करने और प्रत्यक्ष प्रधानमंत्री चुनाव प्रणाली को लेकर दलों के बीच गहरा मतभेद है।

देश की जनता, खासकर युवा वर्ग, अब बदलाव की राह पर अडिग दिख रहा है। देखना होगा कि नेपाल की राजनीतिक नेतृत्व इस जनाक्रोश को सकारात्मक दिशा में कैसे मोड़ता है।

नेपाल एक संवेदनशील मोड़ पर खड़ा है। जहां जनाक्रोश बदलाव की मांग कर रहा है, वहीं संविधान और राजनीतिक स्थिरता को बचाना भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है। सुशीला कार्की की नियुक्ति और संसद के भविष्य पर होने वाले फैसले आने वाले दिनों में देश की दिशा तय करेंगे।

Read More: Pitru Paksha 2025: माता सीता ने गाय को क्यों दिया था श्राप? गया धाम में घटा अनोखा प्रसंग

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.