Lucknow Bar Manager Attack: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ‘द हाइप रूम बार’ के पब्लिक रिलेशन मैनेजर मोहम्मद हम्जा खान पर जानलेवा हमला किया गया। यह हमला 29-30 अगस्त की रात को उस समय हुआ जब वह बार से घर लौट रहे थे। आरोपियों ने पहले बार में हंगामा किया, फिर रास्ते में उनकी गाड़ी रोककर पिस्टल से हमला कर दिया।
पीड़ित हम्जा खान ने बताया कि 13 अगस्त को अजीत पांडेय, प्रथम शर्मा और अन्य आरोपियों ने बार में डीजे कंसोल पर चढ़कर हंगामा किया था। जब विरोध किया गया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान बार की कुर्सियां तोड़ी गईं और तोड़फोड़ की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी।
हम्जा खान के मुताबिक, 29 अगस्त की रात करीब 11 बजे आरोपी एक बार फिर बार में पहुंचे और वॉशरूम के पास उन्हें धमकाया। इसके बाद रात 12:40 बजे साइबर हाइट्स के पास उनकी गाड़ी को जबरन रोका गया। इस दौरान राज नामक युवक ने पिस्टल से कार का शीशा तोड़ दिया और प्रथम शर्मा ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर जोरदार हमला किया।
हमले में गंभीर रूप से घायल हम्जा खान वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और फिर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) रेफर किया गया।
फिलहाल पीड़ित की हालत में सुधार है और उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। विभूतिखंड पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभूतिखंड थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया है। उनकी जगह नए थाना अध्यक्ष की तैनाती कर दी गई है।
घटना के बाद से आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले की जांच में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है।
लखनऊ जैसे हाई-सिक्योरिटी वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बार में पहले हंगामा और फिर जानलेवा हमला – यह दर्शाता है कि आरोपी बेखौफ हैं। हालांकि, पुलिस अब एक्शन में आ गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Surguja Plastic Roads: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले ने कचरा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास…
TMC Manifesto 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने…
Janjgir ACB Action: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…
CG Land Registry: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का अंतिम दिन, 20 मार्च 2026, प्रदेश…
Global Terrorism Index 2026: कहावत है कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, वह…
Illegal Online Betting Ban: भारत सरकार ने अवैध ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के नेटवर्क को…
This website uses cookies.