कठौतिया नेशनल हाइवे-43 पर ढाबा बना शराबखोरी का अड्डा, आबकारी विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

MCB News : नेशनल हाइवे-43 पर यात्रियों के लिए चर्चित पंकज ढाबा इन दिनों विवादों के घेरे में है। जहां एक ओर यह ढाबा सफर करने वालों के लिए भोजन और विश्राम का ठिकाना माना जाता है, वहीं अब यह शराबखोरी का अड्डा बनने के आरोपों से घिर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां खुलेआम शराब परोसी जाती है और माहौल अक्सर हंगामेदार हो जाता है। सवाल यह उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध गतिविधियां चल रही हैं?

ads

सूत्रों के अनुसार, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से शराब की सप्लाई बड़े पैमाने पर इस ढाबे तक पहुंचाई जा रही है। वहां पहुंचने के बाद शराब ग्राहकों को खुलेआम परोसी जाती है। यह नजारा अक्सर देर रात तक देखा जा सकता है, जिससे गुजरने वाले राहगीरों को भी असुरक्षा का माहौल महसूस होता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आबकारी विभाग इस पूरे मामले में खामोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी जानबूझकर आंख मूंदे बैठे हैं। ऐसे में यह संदेह गहराता जा रहा है कि कहीं इस गोरखधंधे में कुछ बड़े लोगों की मिलीभगत तो नहीं है।

ads

इस मामले से जुड़े कई बड़े सवाल अब जनता के बीच गूंज रहे हैं—आखिर शराब की सप्लाई का मुख्य सरगना कौन है? पंकज ढाबे में यह अवैध कारोबार कब से चल रहा है? और आबकारी विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि ढाबे के इस माहौल से स्थानीय वातावरण बिगड़ रहा है। परिवार के साथ सफर करने वाले लोग यहां रुकने से भी कतराने लगे हैं।

जनता का आक्रोश धीरे-धीरे उबाल पर है। स्थानीय लोग अब प्रशासन से सख्त कदम उठाने और इस अवैध गतिविधि पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो विरोध की चिंगारी बड़ा रूप ले सकती है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.