ENG vs SA: इंग्लैंड की 342 रन से ऐतिहासिक जीत, तोड़ा भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड; जोफ्रा आर्चर का कहर

ENG vs SA: इंग्लैंड ने भले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा दी हो, लेकिन आखिरी मैच में उसने इतिहास रचते हुए 342 रन से जीत दर्ज कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यह वनडे क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत द्वारा बनाए गए 317 रन के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो भारत ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ कायम किया था।

ads

बैथेल और रूट का धमाका

रोज बाउल स्टेडियम, साउथैंप्टन में रविवार को खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 414/6 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की पारी की शुरुआत बेन डकेट और जेमी स्मिथ ने आक्रामक अंदाज में की, और टीम ने सिर्फ 16 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

ads

इसके बाद मैदान में उतरे जो रूट और जैकब बैथेल ने कमाल की साझेदारी निभाई। दोनों ने 182 रन की पार्टनरशिप की। बैथेल ने अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा, जबकि रूट ने अपने करियर का 19वां वनडे शतक पूरा किया।

इंग्लैंड की पारी का क्लाइमेक्स बना कप्तान जॉस बटलर का ताबड़तोड़ प्रदर्शन, जिन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में 62 रन कूटते हुए स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया।

आर्चर का कहर, साउथ अफ्रीका की धज्जियां

बल्लेबाजों के बाद तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने साउथ अफ्रीका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पारी की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने एडन मार्करम को चलता किया और फिर अगले तीन ओवरों में सिर्फ 1 रन देकर 3 और विकेट चटकाए।

9वें ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 18/5 हो गया। कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके और पूरी टीम महज 20.5 ओवर में 72 रन पर सिमट गई।आर्चर ने कुल 9 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि ब्रायनडन कार्स और आदिल रशीद ने बाकी के विकेट बांटे।

टूटा भारत का रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने फिर रचा इतिहास

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत का 317 रन से जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2023 में बनाया था। अब वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत (342 रन) और सबसे बड़ा स्कोर (498 रन) दोनों रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम हैं।

साउथ अफ्रीका को इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 300 से ज्यादा रन से हराया है। इससे पहले, कुछ ही दिन पहले ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 431 रन बनाकर हराया था, लेकिन यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर आ गया।

सीरीज भले गई, लेकिन सम्मान बचाया

हालांकि, इंग्लैंड यह सीरीज 1-2 से हार गया, क्योंकि पहले दो मैचों में साउथ अफ्रीका ने उसे हराया था। लेकिन इस बड़ी जीत के जरिए इंग्लैंड ने सम्मान की वापसी की और आने वाले विश्व कप से पहले विरोधियों को कड़ा संदेश भी दिया।

Read More : US Trade Policy 2025 : भारत पर लगेगा नया अमेरिकी टैरिफ? ट्रंप प्रशासन के कड़े रुख पर वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बड़ा बयान

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.