Ground Reality : स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बाद भी खत्म नहीं हुआ संलग्नीकरण, ग्रामीण आयुष अस्पतालों में स्टाफ का संकट बरकरार

Ground Reality : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से जारी संलग्नीकरण (अटैचमेंट) व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा के कई महीने बाद भी सरगुजा जिले में इसका असर धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। जिला मुख्यालय में कर्मचारी अब भी संलग्न हैं, जबकि उदयपुर, सलका, चलगली, केशमा, दरिमा समेत कई ग्रामीण आयुष संस्थान चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है।

ads

सरगुजा में आदेश जारी, लेकिन अमल अधूरा

Adst

जिला आयुष अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर की ओर से जारी कार्यादेश में 12 चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल अथवा नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, विभागीय सूत्रों के अनुसार अधिकांश कर्मचारी अब भी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय अंबिकापुर और शहर के अन्य संस्थानों में ही सेवाएं दे रहे हैं।

ग्रामीण अस्पतालों में स्टाफ का गंभीर अभाव

उदयपुर, सलका, चलगली, केशमा, दरिमा सहित जिले के कई आयुष स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहे हैं। कई जगहों पर नियमित चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को या तो सीमित उपचार मिल रहा है या फिर जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है।

विधानसभा में हुई थी घोषणा

फरवरी में विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट रूप से कहा था कि स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से चल रही संलग्नीकरण व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी मूल पदस्थापना पर भेजा जाएगा, ताकि स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मानव संसाधन का संतुलित उपयोग हो सके।

सवालों के घेरे में व्यवस्था

मंत्री की घोषणा और विभागीय आदेश के बावजूद यदि कर्मचारी अब भी मूल पदस्थापना पर नहीं लौटे हैं, तो इससे आदेशों के क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक और कर्मचारी तैनात नहीं होंगे, तब तक दूर-दराज के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। “

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.