Ambikapur News : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंबिकापुर के सर्किट हाउस में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने इसे भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा, जो नारी सम्मान की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने कहा कि जब यह विधेयक संसद में प्रस्तुत किया गया, तब परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं थीं, फिर भी प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प के कारण इसे पारित किया जा सका। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी परिसीमन और आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद वर्ष 2029 तक यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू होगी।
प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई राजनीतिक दलों ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया, लेकिन इसे प्रभावी रूप से लागू करने का साहस नहीं दिखा सके। “महिलाओं को लंबे समय तक केवल वोट बैंक के रूप में देखा गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया है।
महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल नीतियों की लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति-निर्माता भी बन रही हैं। “जब सदनों में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, तो राजनीति में संवेदनशीलता और सकारात्मक बदलाव अवश्य आएगा।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।
इस अवसर पर किरण मिश्रा, गीता पांडेय, नीलू गुप्ता, रेणु भारती, शालिनी सिंह, सरिता जायसवाल, सीमा कश्यप, नलिनी पांडे, अर्चना वर्मा, किरण सोनी सहित महिला मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Rajya Sabha Deputy Chairman: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा को…
Bhooth Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों अपनी…
Iran-US Tensions: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग ने एक बार फिर…
Women's Reservation Update: संसद के विशेष सत्र में इस समय देश की राजनीति का केंद्र…
Pakistan Crisis: पाकिस्तान वर्तमान में एक बेहद गंभीर मानवीय और सामाजिक संकट के दौर से…
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को खत्म हुए अभी एक महीने से…
This website uses cookies.