अंतरराष्ट्रीय

Israel Security News: नेतन्याहू का कड़ा बयान, “इजराइल अपनी सुरक्षा खुद तय करेगा, हम अमेरिका पर निर्भर नहीं”

Israel Security News: गाजा में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल (International Security Force) भेजे जाने की योजना के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजराइल अपनी सुरक्षा खुद तय करता है और इसके लिए वह अमेरिका पर निर्भर नहीं है। नेतन्याहू ने यह बात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात से पहले और बाद में दोहराई।

अमेरिकी अधीनता बकवास:

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मुलाकात के बाद नेतन्याहू ने साफ लहजे में कहा कि इजराइल अमेरिका का गुलाम या अधीन देश नहीं है। उन्होंने इस तरह की बातों को ‘फालतू’ और ‘बकवास’ बताया। नेतन्याहू ने कहा, “हम अमेरिका के साथ मजबूत साझेदारी में हैं। हमारे विचार और लक्ष्य मिलते-जुलते हैं। हां, कभी-कभी छोटी-मोटी बातों में मतभेद होते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में हम एक जैसे सोचते हैं और साथ मिलकर काम करते हैं।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब नेतन्याहू अपनी जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि गाजा में किसी भी अंतरराष्ट्रीय बल की मौजूदगी से इजराइल की सुरक्षा और हमले की कार्रवाई प्रभावित नहीं होगी। नेतन्याहू का जोर इस बात पर है कि इजराइल को अपनी सुरक्षा के लिए पूरी आजादी मिलनी चाहिए।

गाजा में शांति आसान नहीं: वेंस

उधर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात की। वेंस ने स्वीकार किया कि गाजा में शांति बनाए रखना आसान नहीं है। हमास को निशस्त्र करना और गाजा के लोगों की मदद करना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन वह इसे लेकर आशावादी हैं। वेंस ने बताया कि तुर्की और इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल के लिए सैनिक भेज सकते हैं। साथ ही ब्रिटेन भी संघर्ष विराम की निगरानी के लिए सैन्य अधिकारी इजराइल भेज रहा है।

जंग के भीषण आंकड़े:

इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुई जंग में अब तक भयावह नुकसान हुआ है। गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, इजराइली हमलों में 68,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। हालांकि इजराइल इन आंकड़ों को नहीं मानता है। वहीं, हमास के शुरुआती हमले में करीब 1,200 इजराइली मारे गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीस प्लान के तहत 10 अक्टूबर से दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम लागू है। इस बीच, इजराइल को अब तक 15 बंधकों के शव मिल चुके हैं।

Read More: Raigarh Double Murder: रायगढ़ में डबल मर्डर, आंगन में खून से लथपथ मिले पति-पत्नी, अंदर सो रहे थे मासूम बच्चे; इलाके में दहशत

Thetarget365

Recent Posts

A New Era: छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त, सीएम विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में रचा इतिहास

A New Era:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को रायगढ़ जिले का एक…

14 minutes ago

Jhiram Ghati Politics: झीरम कांड पर रमन सिंह और भूपेश बघेल के बीच ‘महायुद्ध’, क्या सामने आएगा 2013 का सच?

Jhiram Ghati Politics:  छत्तीसगढ़ की राजनीति में 'झीरम घाटी हत्याकांड' एक ऐसा घाव है जो…

21 minutes ago

National Record: छत्तीसगढ़ बना पीएम आवास योजना का ‘चैंपियन’, 10 महीने में 5 लाख घरों का निर्माण पूरा

National Record:  छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के क्रियान्वयन में एक ऐसी ऐतिहासिक…

25 minutes ago

Telangana Chicken Crisis: प्रॉफिट मार्जिन को लेकर छिड़ी रार, 50,000 दुकानें बंद होने से सप्लाई चेन ठप

Telangana Chicken Crisis:  तेलंगाना के मांस बाजार में आज से एक बड़ा संकट खड़ा हो…

29 minutes ago

Gujarat Politics: इसुदान गढ़वी की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, कहा- “अब गुजरात का एक-एक शख्स बदला लेगा”

Gujarat Politics: गुजरात की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। आम आदमी…

35 minutes ago

Bihar Rajya Sabha Row: कांग्रेस के 3 विधायकों पर अनुशासन की गाज, क्रॉस वोटिंग और अनुपस्थिति पर 2 दिन में मांगा जवाब

Bihar Rajya Sabha Row:  बिहार की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है।…

40 minutes ago

This website uses cookies.