Zelensky India Visit: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का संभावित भारत दौरा, क्या बदलेगी रणनीति

Zelensky India Visit:  भारत और यूक्रेन के रिश्तों में नई ऊर्जा आने की संभावना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी भारत में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने दी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जेलेंस्की की भारत यात्रा को लेकर बातचीत जारी है और जल्द ही तारीख तय की जाएगी। अगर यह दौरा होता है, तो यह किसी भी यूक्रेनी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा होगी। इस दौरे को द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

ads

मोदी ने दिया था न्योता

पिछले साल अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया था। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा थी। इस दौरान मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण दिया था। मोदी की यह यात्रा भावनात्मक और रणनीतिक दोनों दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण रही थी। उन्होंने यूक्रेन नेशनल म्यूजियम जाकर युद्ध में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद मैरिंस्की पैलेस में जेलेंस्की के साथ करीब तीन घंटे लंबी बैठक हुई थी।

ads

रणनीतिक साझेदारी की संभावना

राजदूत पोलिशचुक ने कहा, “भारत और यूक्रेन के बीच भविष्य में रणनीतिक साझेदारी की कई संभावनाएं हैं। दोनों पक्ष इस दिशा में गंभीरता से काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की का भारत आना दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देगा।” भारत, यूक्रेन को मानवीय सहायता और पुनर्निर्माण में सहयोग देने की दिशा में भी काम कर रहा है। रक्षा, तकनीक और कृषि जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

रूस-भारत रिश्तों पर भी नजर

जेलेंस्की के संभावित भारत दौरे के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी 2025 के अंत में भारत दौरे पर आने वाले हैं। ऐसे में भारत के लिए संतुलन साधना एक बड़ी कूटनीतिक चुनौती हो सकती है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ने एक संतुलित रुख अपनाया है। भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा है, जिसे लेकर अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ और 25% पेनल्टी लगाई है। इस मसले पर भी जेलेंस्की और भारतीय नेतृत्व के बीच बातचीत की उम्मीद है। राष्ट्रपति जेलेंस्की की भारत यात्रा न सिर्फ एक कूटनीतिक उपलब्धि होगी, बल्कि भारत-यूक्रेन संबंधों को नए सिरे से परिभाषित भी कर सकती है। इस दौरे से दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खुल सकते हैं। आने वाले हफ्तों में इस दौरे की आधिकारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है।

Read More : Kiren Rijiju on Rahul : राहुल गांधी की बयानबाज़ी पर बवाल, रिजिजू बोले – कांग्रेस नेता होते हैं परेशान

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.