Donald Trump health : ट्रंप की सेहत पर फिर उठे सवाल, व्हाइट हाउस ने अफवाहों को किया खारिज

Donald Trump health : अमेरिका के पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेल्थ को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में ट्रंप के हाथों और पैरों में सूजन देखी गई, जिसके बाद व्हाइट हाउस ने उनकी सेहत को लेकर बयान जारी किया है। प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा है कि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, बल्कि नसों से जुड़ी एक स्थिति है जिसे नियंत्रित किया जा रहा है।

ads

CVI से पीड़ित हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप को क्रॉनिक वेन्स इन्सफिशिएंसी (CVI) नामक बीमारी है। यह एक नसों से जुड़ी बीमारी है, जिसमें पैरों की नसें ठीक तरह से खून को दिल तक नहीं पहुंचा पातीं। इसका परिणाम होता है – पैरों और हाथों में सूजन, भारीपन और स्किन में बदलाव। यह बीमारी अधिकतर उन लोगों में पाई जाती है जो लंबे समय तक खड़े रहते हैं, जिनका वजन ज्यादा होता है या जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक होती है।

ads

सूजन की वजह: हाथ मिलाना और एस्पिरिन

प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि ट्रंप की हथेलियों की बैकसाइड में सूजन का कारण है – लगातार दिन-रात लोगों से हाथ मिलाना और एस्पिरिन का नियमित सेवन। एस्पिरिन ट्रंप हार्ट हेल्थ के लिए लेते हैं, लेकिन इससे स्किन पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से उनकी स्किन में भी हल्का बदलाव देखा गया है।

कोई गंभीर खतरा नहीं

व्हाइट हाउस की ओर से जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की सेहत पूरी तरह से ठीक है। उन्हें डीप वेन थ्रॉम्बोसिस जैसी कोई गंभीर धमनी संबंधी बीमारी नहीं है। सिर्फ नसों में ब्लड फ्लो को लेकर समस्या है, जो नियंत्रित की जा रही है।
प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने स्पष्ट किया, “कोई दर्द नहीं है, बस सूजन है। ट्रंप पूर्णतः स्वस्थ हैं और अपनी डेली एक्टिविटीज कर रहे हैं।”

इलाज और मैनेजमेंट

CVI को दवाओं, लाइफस्टाइल चेंज और जरूरत पड़ने पर सर्जरी से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए कंप्रेशन स्टॉकिंग्स, रेगुलर वॉकिंग, हाथ-पैरों को ऊंचा रखने और वजन को नियंत्रित करने जैसे उपाय कारगर माने जाते हैं। हालांकि, ट्रंप किस प्रकार का ट्रीटमेंट ले रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उनकी मेडिकल टीम के प्रमुख डॉक्टर शॉन बारबेला इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच व्हाइट हाउस का यह बयान स्पष्ट संकेत है कि ट्रंप किसी भी तरह की गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं हैं। CVI एक सामान्य और इलाज योग्य नसों की बीमारी है, जो उम्र और लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है। राष्ट्रपति ट्रंप की टीम इसे नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

Read More : Zelensky India Visit: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का संभावित भारत दौरा, क्या बदलेगी रणनीति

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.