अंतरराष्ट्रीय

Mary Millben : “राहुल गांधी भारत के लिए सही नेता नहीं” – अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का बड़ा बयान

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन (Mary Millben) ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भारत और रूस के बीच तेल व्यापार को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद, मैरी मिलबेन ने उन पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि “राहुल गांधी भारत के नेतृत्व के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं।”

आईएएनएस से खास बातचीत में मैरी मिलबेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता ने उन्हें ही देश का सच्चा नेता माना है। उन्होंने कहा, “लोगों के वोट की ताकत अमेरिका और भारत दोनों जगह समान है। जनता ने तीन बार स्पष्ट रूप से कहा है कि पीएम मोदी भारत के लिए सबसे अच्छे हैं।”

मैरी ने आगे कहा कि राहुल गांधी की कार्यशैली और उनकी प्राथमिकताएं यह दिखाती हैं कि वे भारतीय नेतृत्व के योग्य नहीं हैं। उनके अनुसार, राहुल गांधी अपना अधिकतर समय विदेशों में बिताते हैं और अक्सर भारत के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं। मिलबेन ने कहा, “आप जिस देश की सेवा करना चाहते हैं, उसके बारे में लगातार नकारात्मक बातें कहकर आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि लोग आपको पसंद करेंगे या आपको अपना नेता बनाएंगे।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि राहुल गांधी अक्सर अमेरिका आते हैं और यहां भारत की छवि पर सवाल उठाते हैं। इस रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि कोई व्यक्ति जो अपने देश के बारे में दुनिया भर में नकारात्मक बातें करता है, वह उस देश का नेतृत्व करने की उम्मीद कैसे रख सकता है?”

अमेरिकी गायिका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी सरकार और व्हाइट हाउस के लिए लंबे समय तक काम किया है। उनके अनुसार, सच बोलना कभी-कभी लोगों को असहज कर देता है, लेकिन वही लोकतंत्र की खूबसूरती है। मिलबेन ने कहा, “जब आप सच बोलते हैं, तो अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। भगवान मुझे सच कहने की हिम्मत देते हैं।”

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने सफाई दी कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) या किसी अन्य राजनीतिक संगठन से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला है। उन्होंने कहा, “मुझे किसी से पैसे नहीं मिलते। मैं पीएम मोदी और भारत के विजन का समर्थन इसलिए करती हूं क्योंकि मैं उसमें विश्वास रखती हूं। विपक्ष मुझे मौन नहीं कर सकता, वे मुझे जानते ही नहीं हैं।”

मैरी मिलबेन इससे पहले भी भारत और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की सराहना कर चुकी हैं। उन्होंने कई मौकों पर भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने की बात कही है। इस बार भी उनके बयान ने भारतीय राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है।

Read More : बदहाल सड़क पर जनता का अनोखा विरोध : कीचड़ भरे गड्ढों में लोटकर जताया आक्रोश, एक्सीवेटर चालक ने खुद भर दिए गड्ढे

Thetarget365

Recent Posts

Puducherry Election Results 2026 Live : बीजेपी गठबंधन ने 13 सीटों पर बनाई बढ़त

Puducherry Election Results 2026 Live : देश के अन्य चार राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित…

1 hour ago

Solar Eclipse 2026 : अगस्त में दिखेगा दुर्लभ नजारा, जानें समय और सूतक काल की जानकारी

Solar Eclipse 2026 : साल 2026 खगोल विज्ञान के प्रेमियों और ज्योतिष में रुचि रखने…

1 hour ago

Brain Stroke Recovery : स्ट्रोक के बाद फिर से चलना है मुमकिन, जानें क्या है रिकवरी का ‘गोल्डन पीरियड’

Brain Stroke Recovery :  भारत में पिछले कुछ वर्षों में ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में…

1 hour ago

Kerala Election Results 2026 Live : केरल में कांटे की टक्कर, कांग्रेस ने बनाई बढ़त

Kerala Election Results 2026 Live :  केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डाले गए वोटों…

1 hour ago

Tamil Nadu Election Results 2026 Live : तमिलनाडु के रुझानों में DMK को बढ़त

Tamil Nadu Election Results 2026 Live : तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23…

2 hours ago

This website uses cookies.