Raipur Death Case: रायपुर में रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की संदिग्ध मौत, ज़हर देने की आशंका

Raipur Death Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा क्षेत्र के खरोरा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में ज़हर देने या खाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ads

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय बिंद बाई चतुर्वेदी और उनकी 30 वर्षीय बेटी उषा मनहरे के रूप में हुई है। बिंद बाई मूल रूप से बलौदाबाजार के परसाडीह की निवासी थीं और रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई को राखी बांधने गांव पचरी आई थीं। उनकी बेटी उषा तिल्दा में रहती थी और उनके साथ इस मौके पर गांव पहुंची थी।

ads

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों के मुताबिक, 9 अगस्त की शाम रक्षाबंधन पर्व के दौरान घर में पारिवारिक आयोजन चल रहा था। तभी अचानक मां-बेटी घर के अंदर तड़पती हुईं पाई गईं। उसी समय बिंद बाई का बेटा, जो तालाब गया हुआ था, लौटकर आया और मां-बहन की हालत देखकर घबरा गया। उसने पड़ोसियों और एक स्थानीय डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक दोनों की स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। डॉक्टर ने इलाज शुरू करने से मना कर दिया।

सुबह से झगड़े की आवाजें

पड़ोसियों ने बताया कि सुबह से ही घर में झगड़े की आवाजें सुनाई दे रही थीं। हालांकि झगड़े का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को शक है कि घरेलू विवाद और तनाव का इस घटना से कोई संबंध हो सकता है।

हत्या या आत्महत्या?

खरोरा थाना प्रभारी (टीआई) कृष्णा कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहर से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या थी या आत्महत्या। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टीआई कुशवाहा ने बताया, “मौके की स्थिति और मृतकों के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में प्राथमिक तौर पर जहर से मौत की आशंका लग रही है। घटना के वक्त घर में मृतका का भाई मौजूद नहीं था, जिससे पूछताछ की जा रही है।”

गांव में मातम, जांच जारी

त्योहार के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है और घर से नमूने जुटाए जा रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ होगा कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी या पारिवारिक विवाद में उठाया गया आत्मघाती कदम।

Read More  : Rahul Gandhi News: राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तीखा वार, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अभियान शुरू

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.