Bhupesh Baghel birthday : रायपुर में तीजा-पोरा तिहार की धूम, भूपेश बघेल के जन्मदिन पर हुआ भव्य आयोजन, गैस सिलेंडर में आग से अफरा-तफरी

Bhupesh Baghel birthday : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारंपरिक तीजा-पोरा तिहार और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुभाष स्टेडियम में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारंपरिक गीत, नृत्य और छत्तीसगढ़ी खेलों से सजा यह आयोजन जहां एक ओर सांस्कृतिक उत्सव बना, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने की घटना ने कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी पैदा कर दिया।

ads

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपनी बेटी के साथ झूला झूलते दिखे।

ads

भूपेश बघेल ने बेटी संग झूला झूलकर बांधा समा

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी बेटी के साथ झूला झूलते नजर आए। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ी आत्मीयता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में तीजा-पोरा तिहार के साथ-साथ भूपेश बघेल के जन्मदिन को भी हर्षोल्लास से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष स्टेडियम को सजाकर उनका स्वागत किया। सुबह 11 बजे से पूजा-अर्चना, पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं, लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निवास में मनाया गया पोला तिहार

नवा रायपुर में कृषि मंत्री के आवास पर पोला

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नवा रायपुर स्थित आवास पर भी पोरा तिहार का आयोजन किया गया, जहां मिट्टी से बने नंदी बैल और बैल जोड़ियों की पूजा की गई। इस पारंपरिक अनुष्ठान में राज्य के मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

सुभाष स्टेडियम में छत्तीसगढ़ी जन-जीवन से जुड़े चित्रों का प्रदर्शन किया गया है।

बैल दौड़ और सजावट स्पर्धा में किसानों का सम्मान

रायपुर के रामसागर पारा भैसथान मैदान और रावणभाठा मैदान में पारंपरिक बैल दौड़ और बैल सजाओ स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बैल दौड़ प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बैल जोड़ी को ₹6100, तथा दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹5100, ₹4100 और ₹3100 के पुरस्कार दिए गए।बैल सजावट प्रतियोगिता में विजेताओं को ₹5000, ₹3001 और ₹2001 का नकद पुरस्कार मिला। कृष्ण मित्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 51 किसानों को सम्मानित भी किया गया। संस्था के अध्यक्ष माधव यादव ने बताया कि यह आयोजन न केवल परंपरा को जीवित रखने का प्रयास है, बल्कि किसानों के योगदान को भी मान्यता देने का एक अवसर है।

छत्तीसगढ़ पारंपरिक पोरा तिहार उत्सव समिति की ओर से बैल दौड़ का आयोजन

क्यों मनाया जाता है पोला तिहार?

पोला तिहार छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व है। इस दिन बैल और मिट्टी से बने जाता-पोरा की पूजा की जाती है, ताकि अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की जा सके। बच्चों को मिट्टी के बैल और बर्तन देकर संस्कृति से जोड़ा जाता है, जिससे वे अपनी जड़ों और लोक जीवन के महत्व को समझ सकें।

रायपुर में मनाया गया तीजा-पोरा तिहार केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सामाजिक एकता और कृषि आधारित जीवनशैली का जीवंत उदाहरण है। हालांकि कार्यक्रम के बीच गैस सिलेंडर में लगी आग ने थोड़ी चिंता जरूर बढ़ाई, लेकिन समय रहते स्थिति नियंत्रण में आ गई। भूपेश बघेल का जन्मदिन और पारंपरिक आयोजन मिलकर एक यादगार उत्सव में तब्दील हो गया।

Read More : Trump Russia Deadline : ट्रंप ने रूस को दी दो हफ्तों की मोहलत, शांति वार्ता में बाधा पर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.