Crime News : सरगुजा में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

Crime News : सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिलमा चिटकाही में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां धान की बोआई को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की कथित रूप से ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बतौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद गांव में फिलहाल शांति का माहौल बताया जा रहा है।

ads

धान बोआई के दौरान शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, विवादित भूमि पर धान बोआई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शिकायतकर्ता धनेश्वरी पैंकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति होशराम पैंकरा, पुत्र हेमंत पैंकरा और महेंद्र पैंकरा के साथ खेत पहुंची थीं। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

ads

रिपोर्ट में ट्रैक्टर से कुचलने का गंभीर आरोप, तीन अन्य भी हुए घायल

दर्ज शिकायत के अनुसार, लाठी-डंडों से लैस आठ लोगों ने होशराम, धनेश्वरी, हेमंत और महेंद्र के साथ मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सभी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई, जिसमें धनेश्वरी, हेमंत और महेंद्र किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। वहीं होशराम पैंकरा को कथित रूप से पहले गिराया गया और बाद में ट्रैक्टर से टक्कर मारकर तथा पहिया चढ़ाकर कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना में धनेश्वरी पैंकरा, हेमंत पैंकरा और महेंद्र पैंकरा को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है, जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

बतौली थाना पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109(1), 296(ख), 351(3), 115(2), 190, 191(2), 191(3) एवं 54 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में भुनेश्वर पैंकरा (80 वर्ष), बजरंग लाल, रघुनंदन पैंकरा, मनोज, उमेश पैंकरा, बोधन पैंकरा, कमलेश्वरी पैंकरा एवं प्यारी पैंकरा को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें 29 जून 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने का अनुरोध किया गया।

जांच जारी, जुटाए जा रहे अतिरिक्त साक्ष्य

पुलिस का कहना है कि गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सीय परीक्षण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिले हैं। मामले में अभी अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाने, पटवारी नक्शा प्राप्त करने तथा जब्त सामग्री की एफएसएल जांच कराए जाने की प्रक्रिया शेष है। विवेचना जारी है।

Khan Sir Controversy : ‘फैजल खान मेरी भी हत्या करवा सकता है’, जेल से बाहर आते ही फूटा रौशन आनंद का गुस्सा

Chandan Das

Chandan Das

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.